Advertisement

Horoscope 23 December 2021 : इन राशियों को हो सकता हैं आज लाभ, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें अपना राशिफल

Horoscope 23 December 2021 : इन राशियों को हो सकता हैं आज लाभ, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें अपना राशिफल

Horoscope 23 December 2021 : आज का राशिफल 23 दिसंबर 2021,दिन- गुरुवार। तिथि- चतुर्थी  व्रत/पर्व/पूजा। चन्द्र राशी –  कर्क। खरमास। शुभ मुहूर्त नहीं-दोपहर 12:02 तक किसी भी नए कार्य के लिए अशुभ समय रहेगा।पौष कृष्ण पक्ष, वैदिक मास-सहस्य-मास, हेमंत ऋतु, दक्षिणायन सूर्य।

Aries (मेष राशि) – चू,चे,चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ.

धन व्यय करने पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने कार्य इच्छानुसार पूरे न कर पाने के कारण आप मानसिक रुप से अशांत खिन्न रहेंगे। कुछ मिले जुले परिणाम का दिन है। व्यापारमे लाभप्रद लेन-देन सम्पन्न करने में कुछ कठिनाइयाँ आ सकती हैं। वित्तीय दृष्टि से भी अपके लिए ये कठिन समय है।आपको हानि हो सकती है।

Taurus (वृष राशि) – ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो.

आज सम्पन्न किया गया हर कार्य आपको संतुष्टि देगा।मन में पूर्ण संतोष का साम्राज्य रहेगा।मित्र एवं परचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विजय पथ के पथिक होंगे आप। प्रयासों में सफलता व लक्ष्यों की प्राप्ति व के योग है।यह समय धन की दृष्टि से सौभाग्यपूर्ण है। घर परिवार के लिए समय सुख से परिपूर्ण है। रुचि पूर्ण भोजन, वस्त्र सुख योग है।आज आप हर परिस्थिति निराकृत करने मे सफल हो सकते हैं।

Gemini (मिथुन राशि) – का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, ह.

मानसिक रुप से आप अशांत व आस-पास के व्यक्तियों के प्रति सशंकित रह सकते हैं।आर्थिक दृष्टि से यह कठिन समय है। खर्चे बढ़ सकते हैं। यह एक ऐसा समय है जब आपको अपने आत्मीयजनों से मधुर सम्बन्ध बनाए रखने में सतर्कता बरतनी है। क्रोध पर अंकुश रखें। यह स्वास्थ्य से सम्बन्धित कुछ नकारात्मक परिणामों का सूचक है।परिवार का सदस्य अथवा परचित सुख बाधा का कारण बन सकता है।

Cancer (कर्क राशि) -ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू,डे,डो.

लंबी यात्रा स्थगित रखना उचित होगा। आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक सुख यथेष्ट है। नए कार्य में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण सूचनाएं मिलेंगी। राजनीतिक एवं सामाजिक वर्ग के लिए या जनप्रतिनिधि अथवा कंपनी प्रतिनिधि के लिए विशेष दिन है।

Leo (सिंह राशि) –मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे.

आप किसी भी प्रकार के सुझाव, परामर्श, बीच वचाव या विवाद में न पड़ें। कार्यालय में बाधाएं आ सकती हैं। शारीरिक रुप से आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। मानसिक रुप से असंतोष अनुभव करेंगे आर्थिक स्थिति कमजोर एवं लाभ मे कमी होगी। अपने व्यय पर विशेष ध्यान रखें। आप लोगों से व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें। व्यर्थ में झगड़े की संभावना है।

Virgo (कन्या राशि)- टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो.

आर्थिक रुप से भी यह एक अच्छा समय है। पारिवारिकजीवन में भी आम दिनों की तुलना में अधिक आनन्द होगा।सौभाग्य, सुख व सम्मान इस अवधि की विशेषता है।मन पसन्द इच्छित भोजन का आनन्द मिलने का योग है। आपके व आपके परिवार के लिए रोगों से मुक्त रहने सुयोग है। जीवन में सुख शान्ति का मनोभाव आपको संतोषप्रदरहेगा। आपको शारीरिक एवं मानसिक सुख-साधन, उत्तम वस्त्र व सुगंध तथा अन्य इच्छित सांसारिक वस्तुएं मिलेंगी। प्रिय मित्र व परिचित मिलेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

Libra (तुला राशि) – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते.

स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।इस पूरे काल में आप मानसिक रुप से प्रसन्न व शान्तचित्त रहेंगे। व्यापार के लिए लाभदायक विशेष रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े वर्ग के लिए उत्तम दिन है। व्यक्तिगत रुप से प्रयासों मे सफलता मिलेगी।आपके प्रयासो के पंछी को को सफलता के पंख लग रहे हैं। यह दिन अधिक धन उपार्जन व सम्पत्ति अर्जित करने में सहायक होगा।पुराने मित्रों के साथ पुनर्मिलन के भी सुअवसर हैं। दाम्पत्य सुख की पूर्ण संभावना है।

Scorpio (वृश्चिक राशि) – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी,यू.

स्वास्थ्य का अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।निराशा जीवन को अकर्मण्य बना सकती है।विशेष सावधान रहें, व्यवहार संतुलन रखे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा अथवा दैनिक जीवन या कार्य स्थल में सम्मान को ठेस न पहुंचे। वित्तीय दृष्टि से भी अपके लिए ये कठिन समय है। आपको हानि हो सकती है। धन व्यय करने में, विनियोजन मे नियंत्रण रखें।

Sagittarius (धनु राशि) –ये, यो, भ,भी, भू, ध,फ,ढ,भे.

यह रोजमर्रा के जीवन में परेशानियों व बाधाओं का दिन है। आर्थिक दृष्टि से भी यह काल लाभ पूर्ण नहीं है। आपको धन वसूली में कठिनाई आ सकती है। अपने वरिष्ठ व उच्चाधिकारी से कार्यालय में किसी भी प्रकार की असहमति अथवा विवाद से बचें। असुविधा, असहयोग, समन्वयहीन, अपेक्षा के विपरीत स्थिति का समय है। किसी शुभ समाचार की आशा मत कीजिए।सूचना भी सत्यता से परे हो सकती हैं।

Capricon (मकर राशि) – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी.

आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सहायक होगी। प्रेम या नए मित्र, मित्र बनाने हेतु यह समय अनुकूल है।संतान आपके जीवन के सुख में और अधिक वृद्धि करेगी।स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन की शान्ति प्रसन्नता के सुयोग हैं। यह दिन सुख व कार्यों में सफलता का द्योतक है। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ है। अटका हुआ पैसा पुन: प्राप्त हो सकता है।

Aquarius (कुंभ राशि) – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द.

मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध सुख पूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप निरोग काया का आनन्द उठाएँगे। कुल मिलाकर इस अवधि में आप सफल एवं प्रसन्न रहेंगे।विजयश्री आपके साथ होगी। मनोबल उत्तम रहेगा।राजनीति एवं जनसम्पर्क से लाभ सफलता मिलेगी। सफलता की संभावना प्रबल हैं। यह समय आपके लिए आपके हिस्से की प्रतिष्ठा व पहचान पाने का हो सकता है। आप शत्रुओं पर विजय पाएँगे। नए मित्र भी बनाएँगे।

Pisces (मीन राशि) -दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची.

वित्तीय दृष्टि से भी अपके लिए ये कठिन समय है। आपको हानि हो सकती है अत: धन व्यय करने पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने कार्य इच्छानुसार पूरे न कर पाने के कारण आप मानसिक रुप से अशांत खिन्न रहेंगे। कुछ मिले जुले परिणाम का दिन है। व्यापार में लाभप्रद लेन-देन सम्पन्न करने में कुछ कठिनाइयाँ आ सकती हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47