Advertisement

Omircon(ओमिक्रॉन) के बढ़ते खतरे के कारण क्रिसमस से लेकर नए साल के जश्न तक को लेकर कई पाबंदियों का ऐलान

ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के कारण क्रिसमस से लेकर नए साल के जश्न तक को लेकर कई पाबंदियों का ऐलान

आज PM मोदी ने बुलाई बैठक: देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले कहीं कोरोना की महालहर का कारण न बन जाएं, इसलिए केंद्र सरकार ने मंगलवार को ही चिट्ठी लिखकर सभी राज्यों को आगाह करते हुए कुछ सुझाव भी दिए थे।

ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के कारण राज्य सरकार ने क्रिसमस से लेकर नए साल के जश्न तक को लेकर कई पाबंदियों का ऐलान किया गया है। वहीं, कुछ राज्यों में 18 साल से ऊपर के सभी छात्रों के लिए कोरोना टीकाकरण अनिवार्य किया गया है तो कहीं विदेश से आने वाले कोरोना पॉजिटिव यात्री के लिए इंस्टीट्यूशनल क्वॉरंटीन को अनिवार्य किया गया है। आइए बताते हैं आपको किस राज्य में कोरोना संबंधी क्या नियम लागू किए गए हैं।

दिल्ली
ओमिक्रॉन मामलों की राजधानी बने दिल्ली में बुधवार को 6 महीने बाद कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली सरकार ने क्रिसमस और नए साल पर सभी तरह के जश्न पर पाबंदी लगा दी है। सरकार ने अभी तक किसी समारोह में शामिल होने वाले लोगों की सीमा नहीं तय की है लेकिन सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, धार्मिक, सांस्कृतिक और त्योहार संबंधी जश्न पर रोक लगाई गई है। बैंक्वेट हॉलों में मीटिंग, कॉन्फ्रेंस, शादी और प्रदर्शनियों के अलावा किसी भी समारोह के लिए संचालित नहीं किए जा सकते हैं। वहीं, रेस्तरां और बार भी 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चलाए जा सकते हैं।

नोएडा (यूपी)
ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा और लखनऊ में योगी सरकार ने 31 दिसंबर तक के लिए धारा 144 लागू कर दी है। 

पश्चिम बंगाल
बंगाल सरकार ने बुधवार को जोखिम वाले देशों से भारत आने वाले कोरोना संक्रमितों के लिए सात दिन का इंस्टीट्यूशनल हॉस्पिटलाइजेशव और आइसोलेशन को अनिवार्य कर दिया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह भी कहा है कि अगर जीनोम सिक्वेंसिंग में कोई ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया जाता है, तो उसे लगातार दो आरटीपीसीआर टेस्ट निगेटिव आने तक अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

महाराष्ट्र
ओमिक्रॉन के मामले बढ़ते देख महाराष्ट्र सरकार ने दोबारा स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। बुधवार तक महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 65 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। मुंबई नगर निगम ने क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं और बंद परिसरों में 50 फीसदी क्षमता के साथ ही संचालन का आदेश दिया है। वहीं, खुले परिसरों को 25 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किया जा सकता है।

हरियाणा
राज्य में एक जनवरी से 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी छात्रों के लिए टीकाकरण को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही अब होटल, बार, शॉपिंग मॉल, शराब की दुकानों, अनाज मंडियों, लोकल मार्केट, हाटों में एंट्री के लिए भी कोरोना वैक्सीनेशन अनिवार्य है। इसी तरह, टीके की दोनों डोज लिए बिना किसी सरकारी कर्मी को दफ्तर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। ट्रक और ऑटोरिक्शा यूनियनों ने भी टीके की दोनों डोज लेने वालों को ही सफर करवाने का फैसला किया है। हरियाणा सरकार ने एक बयान जारी कर बताया है कि यह कदम इसलिए उठाए जा रहे हैं क्योंकि राज्य में 93 फीसदी लोगों ने टीके की पहली खुराक ले ली लेकिन दूसरी डोज सिर्फ 60 फीसदी लोगों ने ही ली है।

कर्नाटक
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को आदेश दिया है कि किसी भी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले प्राइमरी और सेकंडरी कॉन्टैक्ट्स की ट्रेसिंग और ट्रैकिंग 24 घंटे के अंदर की जाएगी। कर्नाटक में अब तक ओमिक्रॉन के 19 मामले आ चुके हैं और ये सभी बिना लक्षण वाले हैं। सरकार ने क्लब, पब, रेस्तरां और होटलों पर भी 30 दिसंबर से कई पाबंदियां लगाने का ऐलान किया है।

केरल
कोरोना महामारी की बुरी मार झेलने वाले केरल राज्य में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले बढ़कर 24 हो गए हैं। केरल ने फिलहाल गैर-जोखिम देशों से आने वाले यात्रियों तक के सैंपलों की जीनोम सिक्वेंसिंग बढ़ाने का फैसला किया है। 

गुजरात
राज्य सरकार ने आठ बड़े शहरों में नाइट कर्फ्यू को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05