Advertisement

नारायणपुर : ओरछा में लगायी गयी विकास प्रदर्शनी में नागरिकों को मिली जनहितकारी योजनाओं की जानकारी

नारायणपुर : ओरछा में लगायी गयी विकास प्रदर्शनी में नागरिकों को मिली जनहितकारी योजनाओं की जानकारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नारायणपुर 23 दिसंबर 2021 अबूझमाड़ के नाम से विख्यात ओरछा विकासखंड में पिछले तीन सालों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश की जनता की बेहतरी के लिए किए गए कामों और संचालित योजनाओं-कार्यक्रमों को समाज के सभी वर्गों से भारी प्रशंसा मिली है। युवा हो या बुजुर्ग, गांव के निवासी या शहरी, विकास प्रदर्शनी में पहुंचने वाले सभी लोगों ने शासन की योजनाओं की पूरी जानकारी ली है और उपलब्धियों पर संतुष्टि जता रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर ओरछा विकासखंड मुख्यालय के साप्ताहिक बाजार स्थल में विकास प्रदर्शनी लगाई गई। आज दूसरे दिन प्रदर्शनी में पहुंचे लोगों का विशेष ध्यान जिले में सरकार द्वारा बढ़ाई गई स्वास्थ्य सुविधाओं पर रहा। किसानों ने कर्जा माफी, राजीव गांधी न्याय योजना, ग्रामीणों ने गोधन न्याय योजना तो, युवाओं ने सरकार द्वारा नौकरियों के लिए बढ़ाए गए अवसरों की सराहना की। विकास प्रदर्शनी में शासन की योजनाओं की जानकारी लेने पहंुचे नागरिकों ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी एक ही जगह में मिल जाने से किसान सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से वितरित किए जा रहे योजनाओं से संबंधित पाम्प्लेट, पुस्तक बहुत ही उपयोगी है। इससे सभी योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47