Advertisement

कवर्धा : घठौला नाला में एनीकट निर्माण के लिए मंत्री से मिले नवागांव के निवासी

कवर्धा : घठौला नाला में एनीकट निर्माण के लिए मंत्री से मिले नवागांव के निवासी

सिंचाई के लिए पर्याप्त मिल सकेगा, अकाल जैसी समस्याओं से निपटा जा सकेगा

कवर्धा, 23 दिसम्बर 2021ग्राम जरहा नवागांव के निवासी अपने ग्राम के कृषकों के हित के लिए घठौला नाला में एनीकट का निर्माण कराना चाहते है। ग्राम पंचायत नवागांव में ग्राम सभा की बैठक में घठौला नाला में एनीकट निर्माण कार्य कराने संबंधी प्रस्ताव पारित किया गया था। नवागांव के ग्रामवासी इस मांग को लेकर बुधवार को कवर्धा के विधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर से उनके राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मिले तथा अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ग्रामवासियों ने मंत्री को बताया कि घठौला नाला में एनीकट अति अनिवार्य है। एनीकट निर्माण से नवागांव के सभी कृषकों को सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी मिल सकता है। इससे अकाल जैसे समस्याओं की स्थिति में इससे निपटा जा सकता है। ग्रामवासियों की मांग पर मंत्री मोहम्मद अकबर ने इस संबंध में जल संसाधन विभाग को परीक्षण करने कहा है।

मंत्री मोहम्मद अकबर से मिलने वाले ग्रामवासियों में उपसरपंच मयाराम, पंच श्रीराम, पंच प्यारी बाई, पंच कांति बाई, राजकुमार, नोकचंद, चरण, ढालसिंग,  चन्द्रपाल, जोहन,  सोनकुंवर बैगा, कुवारू लाल बैगा, क्षत्रपतिधु्रर्वे, शशीकुमार, संजूरद्दू, अर्जुन, राजाराम, गजराज, बिरनलाल, कुवरसिंह, सुमरन, प्रेमलाल साहू, शिव कुमार, बली, चरण, सुखौव बैगा, कानती बैगा, बिहारी बैगा आदि शामिल थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47