Advertisement

कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण, छोटे किसानों को अधिक से अधिक टोकन जारी करने के दिए निर्देश, कृषि उपज मंडी का भी निरीक्षण कर लिया जायजा।

कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण, छोटे किसानों को अधिक से अधिक टोकन जारी करने के दिए निर्देश, कृषि उपज मंडी का भी निरीक्षण कर लिया जायजा।

अम्बिकापुर 24 दिसम्बर 2021/ कलेक्टर  संजीव कुमार झा ने शुक्रवार को अम्बिकापुर जनपद के मेण्ड्राकला धान उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिक से अधिक छोटे किसानों को टोकन जारी करने तथा रकबा समर्पण बढ़ाने में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र में अब तक जारी टोकनों की संख्या, हमाल पंजी, बारदाना पंजी आदि का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों के द्वारा की गई धान की कुल खेती में से समर्थन मूल्य में बेचे गए धान के अलावा शेष धान के रकबा समर्पण में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने  किसानों को वर्मी खाद लेने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु वर्मी खाद के उपयोगिता तथा कम लागत में अच्छी गुणवत्ता के फसल उत्पादन के बारे में जानकारी देने कहा। इस दौरान उन्होंने उपार्जन प्रागंण में संचालित कृषि उपज मंडी समिति का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों से पूछ-ताछ की। बताया गया कि मेण्ड्राकला समिति में अब तक 486 किसानों से 17 हजार 935 कि्ंवटल धान की खरीदी हुई है। समिति अंतर्गत कुल 1422 किसान पंजीकृत हैं। इस शुक्रवार के लिए 32 टोकन काटे गए थे।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर संजीव कुमार झा समर्थन मूल्य में सुचारू एवं सुव्यवस्थित धान खरीदी के लिए लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उपार्जन केंद्रों का दौरा कर रहे है।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीइओ विनय कुमार लंगेह, तहसीलदार  भूषण सिंह मंडावी सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47