Ambikapur News : नमूना जांच में दो दुकानों के खाद्य सामग्री मानक पर खरे नहीं……

breaking news

नमूना जांच में दो दुकानों के खाद्य सामग्री मानक पर खरे नहीं……

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लिए गए नमूना जांच में शहर के दो मिठाई दुकानों के खाद्य सामग्री मानक पर खरे नही उतरे। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर के द्वारा दोनों संस्थानों के खाद्य पदार्थों के नमूना जांच में अवमानक स्तर (sub standard) पाया गया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं अभिहित अधिकारी प्रदीप साहू ने बताया कि 28 दिसम्बर को गांधीनगर स्थित मेसर्स आयुषी स्वीट्स के खोवा बर्फी तथा 29 दिसम्बर को प्रतीक्षा बस स्टैंड स्थित शिवम डेलीनीड्स से बर्फी का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रशांत कुमार तिवारी के द्वारा लिया गया। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपूर को नमूना जांच हेतु भेजा गया था।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

केंद्रीय प्रयोगशाला से अंतिम जांच हेतु अपील फार्म संबंधित संस्थानों को  जारी किया गया है। प्रतिष्ठानों के द्वारा अपील फॉर्म नहीं भरने की स्थिति में वर्तमान जांच रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया जाएगा। अपील फार्म जमा करने की स्थिति में केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार खाद्य सामग्री बेचने वाले प्रतिष्ठानों से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार नमूना जांच की कार्यवाही की जा रही है।