ताजा ख़बरेंदंतेवाड़ाब्रेकिंग न्यूज़

बुरगुम के जंगल से 1 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी और 111वीं वाहिनी ई कंपनी सीआरपीएफ कैंप समेली का संयुक्त बल नक्सल गश्त सर्चिंग के लिए थाना अरनपुर के ग्राम रेवाली और बुरगुम जंगल पहाड़ी की ओर रवाना हुआ था। ग्राम बुरगुम के जंगल घेराबंदी कर एक लाख के ईनामी नक्सली सोना उर्फ हुंगा मरकाम निवासी थाना अरनपुर के बुरगुम मेटागुड़ेम को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली सोना उर्फ हुंगा मरकाम से पूछताछ में बुरगुम पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष के पद पर कार्य करना बताया।
गिरफ्तार नक्सली खिलाफ थाना अरनपुर में कई धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं, जिसमें थाना अरनपुर में पूर्व से (1) अप.क्रं. 07/2016 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 4, 5 विपअधि. (2) अप. •्र.09/2016 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि., 25, 27 आर्म्स एक्ट, 4, 5 विपअधि., (3) अप.क्रं. 07/2019 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि. 25 आर्म्स एक्ट, 3, 5 विपअधि. (4) अप.क्रं. 03/2020 धारा 302, 364, 147, 148, 149, 294, 323, 506 भादवि., 25 आर्म्स एक्ट, 4, 5 विपअधि., 13, 23, 38(2) 39 (2) विविक्रिनिअधि. (5) अप.क्रं. 04/2020 धारा 307, 147, 148, 149 भादवि., 25, 27 आर्म्स एक्ट, 3, 5 विपअधि., 13, 23, 38(2) 39 (2) विविविनिअधि., पंजीबद्ध होने पर मंगलवार को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!