Advertisement

राज्य में हो चुकी 58.38 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी।

रायपुर : राज्य में हो चुकी 58.38 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी : प्रदेश में 14.96 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायपुर, 04 जनवरी 2022 छत्तीसगढ़ राज्य में 04 जनवरी तक 14 लाख 96 हजार 910 किसानों से 58 लाख 38 हजार 231 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जा रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल की आज ख्याति वर्मा के साथ सगाई रस्म ।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 24 लाख 34 हजार 167 मीटरिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 19 लाख 14 हजार 591 मीटरिक धान का उठाव हो चुका है। विपणन संघ द्वारा धान खरीदी के एवज में कृषकों को भुगतान के लिए 10 हजार 934 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि जारी कर दी गई है।
आबकारी विभाग ने अवैध शराब विक्रयकर्ताओं के खिलाफ की सख्त कार्यवाही : 2500 पाव विदेशी मदिरा सहित कुल 548 बल्क लीटर अवैध शराब की जप्त
राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 04 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 5 लाख 24 हजार 697 मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 5 लाख 11 हजार 632 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। बलौदाबाजार जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। बलौदाबाजार जिला में 4 लाख 08 हजार 249 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया से जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से की भेंट!
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 04 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 95,712 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 37,958 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 7,442 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 1,83,534 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 93,616 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 13,932 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 22,509 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 3,09,924 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 40,157 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 5,11,632 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 80,713 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 2,45,377 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 3,28,026 मीटरिक टन, बालोद जिले में 3,37,606 मीटरिक टन, बेमेतरा जिले में 4,01,650 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 2,58,001 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 2,71,304 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 5,24,697 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 4,08,249 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 2,46,282 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 2,06,427 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 4,05,647 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 2,98,060 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 95,435 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 76,127 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 70,909 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 1,16,011 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 1,51,297 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
नगरीय प्रशासन मंत्री आरंग में करीब 10 करोड़ के निर्माण एवं विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमि पूजन

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47