Advertisement

मंत्री उमेश पटेल द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कोविड संक्रमण रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा

मंत्री उमेश पटेल द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कोविड संक्रमण रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा

रैंडम सैम्पलिंग, कोरोना टेस्टिंग संख्या बढ़ाने के निर्देश

रेल्वे स्टेशन भाटापारा में 24 घंटे कोरोना टेस्टिंग की व्यवस्था करें

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

रायपुर, 6 जनवरी 2022 उच्च शिक्षा मंत्री एवं बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में कोविड संक्रमण की रोकथाम के उपायों एवं संक्रमितों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की तैयारियों की गहन समीक्षा की। मंत्री श्री पटेल ने जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति की जानकारी के लिए रैंडम सैम्पलिंग पर जोर देते हुए कोरोना टेस्ट की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए हैं।
मंत्री उमेश पटेल ने बालोद जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा की।
मंत्री पटेल ने कहा कि जिले में अभी संक्रमण की दर 0.17 है, जो कि 4 प्रतिशत से कम है फिर भी सावधानी बरतने की जरूरत है। संक्रमण की रोकथाम और संक्रमितों की पहचान कर उन्हें चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने में किसी भी तरह की कमी नहीं आने देना है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान हम सब ने हमने अपनों को खोया है। तीसरी लहर के चलते देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि चिंताजनक है। ऐसी स्थिति में हम सबको सावधान रहने और कोरोना गाईडलाईन का कड़ाई से पालन करने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि यह लड़ाई केवल सिर्फ प्रशासन के भरोसे ही नही जीता जा सकती है। समाज के सभी वर्गांे के सहयोग जरूरी है। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जिले की स्वास्थ्य सम्बंधित तैयारियों पर संतोष जताया।
बैठक में कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने जिले में स्वास्थ्य सम्बंधित तैयारियों, टीकाकरण, टेस्टिंग, ऑक्सीजन सिलेंडर, आईसीयू, बिस्तरों एवं दवाइयों की व्यवस्था सहित अभी तक की गयी तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय,संसदीय सचिव एवं कसडोल विधायक शकुंतला साहू भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा, छत्तीसगढ़क कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, जनपद मुख्यालयों से जनप्रतिनिधिगण, एसडीएम, बीएमओ, सीएमओ, सीईओ, चेम्बर ऑफ कार्मस, स्वयं सेवी संस्थाओ के प्रतिनिधियों समेत स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम बैठक में ऑनलाईन जुड़े।
जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता, सँयुक्त कलेक्टर योगिता देवांगन, एडिशनल एसपी पीताम्बर पटेल, सीएचएमओ डॉ खेमराज सोनवानी, सिविल सर्जन डॉ राजेश अवस्थी भी जुड़े रहे। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बचाव सम्बंधित नियमों को कड़ाई से पालन एवं टीकाकरण को और अधिक बढ़ाने पर जोर देने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उसी तरह भाटापारा के व्यापारी प्रतिनिधियों के सुझाव पर प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर को रेलवे स्टेशन में 24 घन्टे अनिवार्य रूप टेस्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को कोरोना की रोकथाम के लिए हरसंभव देने की बात कही।
कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित संस्थाओं को बंद करने के निर्देश।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57