Advertisement

कोरबा: शासकीय कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों को किया गया सेनेटाईज, कोरोना संक्रमण प्रसार को रोकने उठाए जा रहे सभी एहतियाती कदम..

कोरबा: शासकीय कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों को किया गया सेनेटाईज, कोरोना संक्रमण प्रसार को रोकने उठाए जा रहे सभी एहतियाती कदम..

कोरबा 6 अप्रैल। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने की दिशा में उठाए जा रहे विभिन्न एहतियाती कदमों के साथ-साथ सेनेटाईजेशन का कार्य भी किया जा रहा है। आज इसी कड़ी में निगम क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, आवासीय क्षेत्रों, शासकीय कार्यालयों, अस्पतालों आदि में निगम के स्वच्छता विभाग के अमले के द्वारा सेनेटाईजेशन का कार्य किया गया।
कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के मार्गदर्शन में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने की दिशा में प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद के मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्री एस.जयवर्धन के दिशा निर्देशन में निगम द्वारा इस दिशा में किए जा रहे अन्य कार्यो के साथ-साथ शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों, अस्पतालों, आवासीय क्षेत्रों आदि में सेनेटाईजेशन का कार्य कराया जा रहा है। इसी कड़ी में राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस-1 एवं फेस-2, निहारिका के पीछे स्थित सी.-1, सी.-2 आवासीय कालोनी, विभिन्न अस्पतालों, बस स्टैण्डों, बस स्टाप आदि के सेनेटाईजेशन सहित कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, निगम कार्यालय साकेत, जनपद पंचायत कार्यालय सहित अन्य शासकीय कार्यालयों का सेनेटाईजेशन कराया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47