जशपुरनगर : कोविड-19 के संक्रमण के नियंत्रण के लिए दिशा-निर्देश जारी
जशपुरनगर 12 जनवरी 2022 छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के नियंत्रण हेतु निर्देश जारी किया गया है। उक्त निर्देश में शासकीय कार्यालयों, निजी संस्थाओं एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठान एवं केन्द्र शासित कार्यालय जैसे-बैंक, डाकघर, बीमा कंपनी इत्यादि में आवश्यकतानुसार वर्क फ्रॉम होम पद्धति से कार्य कराए जाने हेतु निर्देशित किए गए है। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि चिकित्सा सेवायें, वाटर सप्लाई, स्वच्छता, बिजली आपूर्ति, अग्निशमन सेवायें, कानून व्यवस्था एवं अन्य अतिआवश्यक सेवायें निरंतर बनी रहेंगी तथा उक्त सेवाओं में वर्क फ्रॉम होम पद्धति लागू नहीं होगी।
पात्र हितग्राहियों के नवीन राशनकार्ड बनाने एवं नाम जोड़ने हेतु लगाई गई ड्यूटी











