Advertisement

नये कलेक्टर डोमन सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया

बलौदाबाजार : नये कलेक्टर डोमन सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बलौदाबाजार,18 जनवरी 2022 जिले के नये कलेक्टर डोमन सिंह ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया। वे महासमुंद से स्थान्तरित होकर यहां आए हैं। सिंह ने वर्तमान कलेक्टर सुनील कुमार जैन से आज यहां जिला कार्यालय में पूर्वान्ह चार्ज लिया। जैन ने कलेक्टोरेट पहुंचने पर नवनियुक्त पदस्थ कलेक्टर सिंह का स्वागत किया। सिंह जिले के सातवें कलेक्टर हैं। वे वर्ष 2009 बैच के आईएएस अफसर हैं। इसके पहले महासमुंद के अलावा कांकेर,मुंगेली, कोरिया एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कलेक्टर रह चुके हैं।
*नये कलेक्टर का स्वागत, निवर्तमान कलेक्टर को दी गयी सादर विदाई* इसके साथ ही आज जिला पंचायत सभागार में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में नये कलेक्टर डोमन सिंह का स्वागत एवं निवर्तमान कलेक्टर सुनील कुमार जैन को सादर विदाई दी गयी। इस दौरान सभी जिला अधिकारियों ने जैन के साथ कार्य किए हुए स्मृतियों को साझा किए साथ ही उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता,जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की, बलौदाबाजार एसडीएम आईएएस प्रतिष्ठा ममगाईं सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी गण उपस्थित रहे। गौरतलब है कि राज्य शासन ने सुनील कुमार जैन को अब विशेष सचिव स्कूल शिक्षा एवं संचालक लोक शिक्षण संचालनालय की जिम्मेदारी दी गयी है।
छत्तीसगढ़ में अब तक 71.37 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47