Advertisement

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं नव पदस्थ प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण ।

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं नव पदस्थ प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण ।

सूरजपुर/18 जनवरी 2022/ कलेक्टर एवं एसपी ने कोरोना की तीसरी लहर एवं ओमिक्रोन के प्रसार के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए बिश्रामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बनाए गए कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया तथा केयर सेंटर में बेड व्यवस्था, टॉयलेट, पानी, मेडिसिन की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर व्यवस्थाएं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए जिससे आवश्यकता पड़ने पर प्रयोग किया जा सके। उन्होंने परिसर में बनाए जा रहे मीटिंग हॉल, एक्स-रे रूम, स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया तथा वहां साफ सफाई कर व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एसईसीएल के कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण –
कलेक्टर ने बिश्रामपुर क्षेत्र में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एसईसीएल ग्राउंड हॉल में बनाए जा रहे बनाए जा रहे हैं कोविड केयर सेंटर का भी अवलोकन किया। उन्होंने परिसर को साफ-सफाई करने, पानी व्यवस्था, कंसंट्रेटर, डॉक्टरों की व्यवस्था, मेडिसिन व्यवस्था एवं हॉल में एंट्री के द्वार बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बिश्रामपुर बीएमओ को नर्सिंग स्टाफ, सहित अन्य सुविधाएं एसईसीएल से समन्वय कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना के बचाव के लिए सीसीटीवी नगर में लगाने के लिए भी कहा है। उन्होंने कोविड केयर सेंटर में बैरिकेट्स लगाने, डॉनिंग एवं डॉफिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, संयुक्त कलेक्टर श्री शिव कुमार बनर्जी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री चंद्रबेस सिसोदिया, सीएमएचओ डॉ. आर. एस. सिंह, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री विश्वनाथ रेड्डी, मुख्य कार्यपालन अभियंता विद्युत श्री मंगेशकर, डॉ. प्रशांत सिंह, तहसीलदार श्रीमती अमृता सिंह, श्रीमती माधुरी अचला, जयनगर थाना प्रभारी श्री सुभाष कुजूर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Ambikapur News : दूध का नमूना जांच मिला अमानक स्तर का……

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47