Advertisement

कलेक्टर एवं एसपी ने जयनगर धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर एवं एसपी ने जयनगर धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
धान की नमी, टोकन सत्यापन करने के दिए निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर/18 जनवरी 2022/ कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं नव पदस्थ प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने जयनगर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने धान खरीदी किए जा रहे व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने धान मापी यंत्र, धान नमी मापी मशीन की जांच किए तथा संबंधित अधिकारी को धान की नमी जांच करने एवं धान बिक्री के लिए किए गए टोकन का सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बेमौसम बारिश को देखते हुए धान के बचाव के लिए तारपोलिन, कवक कैप को निरंतर निगरानी रखने सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. सिंह जिले में सुव्यवस्थित धान खरीदी हेतु सतत् मॉनिटरिंग करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने धान को अवैध तरीके से बिचौलियों द्वारा बिक्री पर नियंत्रण करने टोकन का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जो किसान धान विक्रय करना शेष रह गए हैं उनका सत्यापन करने तथा जो किसान धान विक्रय कर चुके हैं एवं धान विक्रय नहीं करना चाहते हैं उन्हें रकबा समर्पण करने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारी एवं धान बेचने आए किसानों को कोरोना की गाइड लाइन का पालन कर मास्क लगाने एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने समझाइश दी है जिससे कोरोना के संक्रमण से बचाव हो सके।
कलेक्टर ने बिश्रामपुर के सब्जी दुकान एवं सेलून दुकान पहुंच कोरोना के गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने दी समझाइश।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47