Advertisement

निर्वाचन कार्यों के संपादन में रायगढ़ बना सर्वश्रेष्ठ जिला

रायगढ़ : निर्वाचन कार्यों के संपादन में रायगढ़ बना सर्वश्रेष्ठ जिला

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भीम सिंह होंगे सम्मानित

25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का होगा ऑनलाईन आयोजन

रायगढ़, वर्ष 2021 में समग्र रूप से निर्वाचन कार्यों के संपादन में सर्वश्रेष्ठ जिला के रायगढ़ जिला को प्राप्त हुआ है। इसके लिए 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2020 के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के कलेक्टर श्री भीम सिंह को सम्मानित किया जाएगा।

जिले में पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 के अंतर्गत प्रदेश में सर्वाधिक फार्म प्राप्त करने तथा दावा-आपत्तियों के निराकरण के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु जिले को उक्त सम्मान के लिए चयनित किया गया है। इन गतिविधियों के तहत रायगढ़ में इस अवधि में कुल 59 हजार 323 पुनरीक्षण फार्म प्राप्त हुए, वहीं प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि 20 दिसम्बर 2021 तक जिले के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों द्वारा पूर्ण कर लिया गया। प्राप्त दावा-आपत्तियों में कुल 91 प्रतिशत फार्म ऑनलाईन माध्यम से प्राप्त किए गए तथा शेष फार्म इरो नेट सॉफ्टवेयर में आपरेटर लॉगिन से प्रविष्ट किए गए। पुनरीक्षण अवधि में समस्त बूथ लेवल आफिसर द्वारा गरूड एप में सभी मतदान केन्द्रों अक्षांश देशांश, फोटो व अनिवार्य मूलभूत सुविधाएं भी अपडेट किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 12 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन 25 जनवरी 2022 को ऑनलाईन किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर आयोजन सीमित रूप में किया जा रहा है। आयोजन का लाईव प्रसारण मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण 25 जनवरी 2022 को प्रात: 11:00 बजे से फेसबुक, ट्विटर एवं यूट्यूब आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया जाएगा।

जिसे सोशल मीडिया Facebook-https://www.facebook.com/CEOChhattisgarh, Twitter-https://twitter.com/CEOChhattisgarh,Youtube- https://youtube.com/channel/UCF9by8IIUIw5QE2r7DFnhPQ, के लिंक को विजिट कर देखा जा सकता है।

विकास सहायक संविदा पद के लिए 31 जनवरी तक दावा-आपत्ति आमंत्रित।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47