Advertisement

कलेक्टर-एसपी ने संयुक्त बैठक लेकर की कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा

बलौदाबाजार : कलेक्टर-एसपी ने संयुक्त बैठक लेकर की कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा

असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बलौदाबाजार, 25 जनवरी 2022 कलेक्टर डोमन सिंह एवं एसएसपी दीपक झा ने आज यहां कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त रूप से वर्चुअल बैठक लेकर जिले में कानून एवं व्यवस्था की ताजा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने दोनों अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ घटनाओं पर नजर रखते हुए समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी राजेन्द्र गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पिताम्बर पटेल भी उपस्थित थे। इस तरह मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की संयुक्त बैठक अब हर सप्ताह मंगलवार को आयोजित की जायेगी।
      कलेक्टर सिंह ने बैठक में कहा कि धान खरीदी की समय-सीमा में बढ़ोतरी किये जाने के बाद धान बेचने के लिए किसानों को पर्याप्त समय मिल गया है। फिर भी कुछ खरीदी केन्द्रों पर पुलिस की पेट्रोलिंग किया जाना जरूरी है। इस दौरान विशेषकर कोचिया एवं बिचौलिया की गतिविधियों पर नजर रखी जाये। सीमाओं पर निर्मित जांच-नाका पर अवैध धान परिवहन के उपाय किये जायें। उन्होंने जिले की हास्पिटल एवं ऊंचे बिल्डिंग का फायर ऑडिट करने के निर्देश दिये। उन्हें बताया जाये कि फायर की दृष्टिकोण से क्या कमियां हैं, इसे पूरा कराया जाये। साम्प्रदायिकता एवं धर्मांतरण के मामलों का समय पूर्व निदान कर लें। यदि कोई पुराना विवाद हैं तो उसके बारे में समीक्षा कर निर्णय लिया जाना चाहिये। सोशल मीडिया पर भी नजर रखें। यदि कोई गलत तथ्य प्रकाशित किया जा रहा है, तो उस पर सोशल मीडिया मॉनीटरिंग समिति के सामने लाकर नियमानुसार कार्रवाई किया जाये। असामाजिक तत्वों का सूचीबद्ध कर कड़ी कार्रवाई किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने कहा कि सीमेन्ट कम्पनियों की बड़ी-बड़ी गाड़ियांें को नियन्त्रित किया जाये। उनके कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बेजा कब्जा को हटाने की कार्रवाई भी किया जाये। चिटफण्ड कम्पनियों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।

‘उन्नति’ परियोजना के तहत मनरेगा श्रमिकों के कौशल विकास में तेजी लाने के निर्देश।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47