Advertisement

मुख्यमंत्री ने धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में उपलब्ध दवाओं एवं सर्जिकल आइटम की मूल्य सूची पुस्तिका का किया विमोचन

रायपुर : मुख्यमंत्री ने धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में उपलब्ध दवाओं एवं सर्जिकल आइटम की मूल्य सूची पुस्तिका का किया विमोचन

रायपुर में 5 और नए जेनरिक मेडिकल स्टोर प्रारम्भ होंगे

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जेनेरिक दवाओं पर मिल रही 62 प्रतिशत से लेकर 72 प्रतिशत तक की छूट
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में नगर निगम रायपुर के अंतर्गत संचालित धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की दवाई रेट लिस्ट एवं मेडिकल आइटम सूची का विमोचन किया। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने मुख्यमंत्री को बताया कि किफायती दरों पर लोगों को दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल योजना की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए अब नगर निगम रायपुर क्षेत्र में धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का विस्तार करने के साथ ही दवाओं पर मिल रही छूट का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। मेडिकल स्टोर्स के लिए ना केवल बड़ी संख्या में सेवा प्रदाता आगे आ रहे हैं, बल्कि दवाइयों के मूल्य में छूट को लेकर उनमें प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में अब दूसरे चरण में 5 और जगहों पर जेनेरिक मेडिकल दुकानें क्रमशः अंतर राज्यीय बस स्टैंड, मेकाहारा के पास, केनाल लिंकिंग रोड, पुरानी बस्ती थाना के पास एवं आयुर्वेदिक कॉलेज के पास प्रारंभ की जा रही है , जिनमें 72% छूट के साथ दवाइयां उपलब्ध होंगी। पहले चरण में नगर निगम रायपुर में दो  दुकानें सुभाष स्टेडियम एवं अमलीडीह मर खोली गई ,जिनमें 62% छूट के साथ दवाइयां दी जा रही हैं। श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की बुकलेट में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी जेनेरिक मेडिकल दुकानों के पूरे पते सहित किस बीमारी के इलाज के लिए कौन सी दवाई व सामान उपलब्ध होगा, इस संबंध में आसान भाषा में जानकारी दी गई है। बीमारी से संबंधित दवाई का प्रकार, दवाई का नाम, एमआरपी मूल्य और छूट देने के बाद दवा की कीमत को चार्ट के माध्यम से बुकलेट में प्रदर्शित है। साथ ही गूगल मैप के द्वारा श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का पता खोजने और मेडिकल स्टोर हेल्पलाइन संबंधित जानकारी के साथ ही जिन फार्मा कंपनियों की दवाई और मेडिकल सामान यहां उपलब्ध रहेंगे, उनके नाम भी सूचीबद्ध किए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की दवाई रेट लिस्ट एवं मेडिकल आइटम सूची के प्रकाशन पर रायपुर नगर निगम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि लोगों को सस्ती दरों में दवाई उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर समेत प्रदेश के कई स्थानों में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की शुरुआत की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना में 251 प्रकार की जेनेरिक दवाइयां तथा 27 सर्जिकल उत्पाद की बिक्री अनिवार्य रखी गई है। इसके अलावा वन विभाग के संजीवनी के उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद और शिशु आहार आदि के विक्रय का भी प्रावधान है।

मुख्यमंत्री बघेल ने शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47