Advertisement

जिले में आयोजित होगी दूसरी बार पीएससी की परीक्षा,8 परीक्षा केंद्रों में 2558 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा।

बलौदाबाजार : जिले में आयोजित होगी दूसरी बार पीएससी की परीक्षा,8 परीक्षा केंद्रों में 2558 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य का 17 वाँ परीक्षा केंद्र बनाया बलौदाबाजार-भाटापारा को

बलौदाबाजार,9 फरवरी 2022 जिले में दूसरी बार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा आयोजित की जा रही।।इसके लिए जिले में कुल 8 परीक्षा केन्द्र बनाये गए है। जिसमे कुल 2 हजार 558 प्रतिभागी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। राज्य सेवा परीक्षा 2021 की प्रारंभिक परीक्षा आगामी 13 फरवरी को दो सत्रों में आयोजित  होगी। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। परीक्षा के संचालन एवं नियंत्रण हेतु डिप्टी कलेक्टर श्यामा पटेल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। परीक्षा के संबंध में नोडल अधिकारी पटेल ने बताया की 8  परीक्षा केन्द्रों में जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में 4, लवन नगर में 2 अर्जुनी में 1एवं ग्राम रवान में 1 परीक्षा केंद्र बनाये गया है। बलौदाबाजार में दाऊ कल्याण पी जी कॉलेज,शासकीय चक्रपाणि शुक्ल बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,पंडित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल को उसी तरह लवन नगर में शासकीय कॉलेज एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को एवं ग्राम पंचायत अर्जुनी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं ग्राम रवान में अंबुजा विद्यापीठ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। साथ ही परीक्षा के औचक निरीक्षण हेतु प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में 3 उड़नदस्ता टीम कलेक्टर के द्वारा गठित कर दी गई है। इसके साथ ही 2 दृष्टि बाधित दिव्यांग छात्र को विशेष सुविधा परीक्षा केंद्र में उपलब्ध करायी जाएगी। गौरतलब है की नवीन 12 जिलों में से केवल एक बलौदाबाजार भाटापारा जिले को ही राज्य का 17 वाँ परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इससे प्रतियोगी छात्रों को काफी राहत मिला है। एक वर्ष पूर्व यह परीक्षा का केन्द्र बिलासपुर,रायपुर अथवा रायगढ़ में होता था। जिससे जिले के लोगों को बहुत ही तकलीफ एवं आर्थिक तथा मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहती थी। कई छात्र जिसके चलते परीक्षा से वंचित हो जाते थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सुकन्या समृद्धि योजना हेतु विशेष शिविर

*कलेक्टर डोमन सिंह ने दी शुभकामनाएं* जिले के सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं संदेश देतें हुए कहा की परीक्षा की घड़ी बहुत नजदीक है। आप सभी जी जान से परीक्षा की तैयारियों में लग जाएं आप की कड़ी मेहनत ही एक उत्कृष्ट परिणाम देगा। आपका परिणाम ना केवल आपके लिए बल्कि आप के पूरे परिवार समाज एवं जिले के लिए गौरव का विषय होगा। आप सभी प्रशासनिक अधिकारी बन कर राज्य एवं देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगें।

कौशल विकास हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ

स्वाधार एवं उज्जवला गृह चलाने के लिए संगठनों से 22 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57