Advertisement

जिला सीईओ ने सूरजपुर व भैयाथान ब्लाक का किया भ्रमण

जिला सीईओ ने सूरजपुर व भैयाथान ब्लाक का किया भ्रमण

जिला सीईओ ने पर्री के पंचायत भवन की स्थिति देख नाराजगी व्यक्त कर जपं सीईओ व सचिव को लगाई फटकार

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख सीजी विश्रामपुर-सूरजपुर/09 फरवरी 2022/ आज मुख्यालय से लगे विभिन्न ग्राम पंचायतों का जिला सीईओ राहुल देव ने दौरा किया। दौरा के दौरान ग्राम पर्री के पंचायत भवन की स्थिति देख नाराजगी व्यक्त करते हुए। उन्होने सूरजपुर जनपद सीईओ व सचिव को जल्द से जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम पीढा में स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का अवलोकन किया तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली एवं विभिन्न पंजियों का भी निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा समय पर पंजी निरधारण करना सुनिश्चित करें।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्ड धारियों को 02 माह का चावल का होगा वितरण

गौठानों को मॉडल बनाने महिला समूहों निभानी होगी अहम भूमिका –
आज ग्राम पंचायतों में स्थित गौठानों का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने गौठान को मॉडल बनाने महिला समूहों को प्रेरित करते हुए कहा की इसको मॉडल बनाने में अहम भूमिका निभाना है। और मुख्यमंत्री जी के महत्व पूर्ण योजाना को साकार करना है। साथ ही मशरूम शेड, बकरी शेड, मुर्गी शेड का अवलोकन किया। उन्होंने पशुओं को चारा की उचित व्यवस्था के लिए नेपियर घास व लेमन ग्रास का अधिक से अधिक रोपन करने के निर्देश दिए। सीईओ ने मशरूम शेड में मशरूम की बेड बढ़ाने कहा जिससे अधिक मशरूम प्राप्त हो सके जिससे महिला समूह की दीदीयों को आजीविका से जोड़ा जा सके। गौठानों में बिजली एवं पानी नहीं होने से आजीविका की गतिविधियां प्रभावित होती है। उन्होंने समूह के माध्यम से गोधन न्याय योजना व वर्मी कम्पोस्ट खरीदने की जानकारी सचिव से ली और लगातार खाद खरीदी करने व मॉडल गौठान के रूप में विकसित करने के निर्देश दिये।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिले मे कानून व शांति व्यवस्था का तंत्र होगा मजबूत।

ग्राम पंचायतों में बने शौचालयों का निरीक्षण –
स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने गांव-गांव में मॉडल शौचालयों को सुचारू रूप से संचालित करने जिला सीईओ ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को कमर कसने की बात कही। गांवों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों में स्वच्छता के साथ उनके बेहतर रखरखाव और देखरेख व शौचालयों में आवश्यक चीजे बिजली, पानी, हैंड वास की सुविधा हमेशा होने की बात कही व समस्त शौचालयांे में सोकता में जाली लगाने व रनिंग वाटर बनाने एवं शौचालयों को प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
वहीं जिला सीईओ ने ब्लॉक भैयाथान के ग्राम पंचायत जमड़ी पंचायत भवन ,अहाता निर्माण पुलिया निर्माण तथा जमड़ी कॉलेज परिसर में बने स्टेडियम का मुआयना किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप संचालक कृषि, उप संचालक वेटनरी, उप संचालक मत्सय, उप संचालक पंचायत सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें।

‘दो पुत्रों का पिता की शव लावारिश हालत मे’ लोगों ने पुलिस के सहयोग से कराया अंतिम संस्कार

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57