Advertisement

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्ड धारियों को 02 माह का चावल का होगा वितरण

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्ड धारियों को 02 माह का चावल का होगा वितरण

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख सीजी विश्रामपुर- सूरजपुर/10 फरवरी 2022 / खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में कस्टम मिलिंग के पश्चात् चावल उपार्जन के लिए गोदामों में पर्यापत स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं सार्वभौम पीडीएस के अंतर्गत प्रचलित सभी राशनकार्डधारियों को माह मार्च एवं अप्रैल 2022 हेतु पात्रतानुसार चावल का आबंटन एवं वितरण माह मार्च 2022 में किया जाएगा। संचालक खाद्य द्वारा प्रचलित सभी राशनकार्डधारियों को माह मार्च एवं अप्रैल 2022 हेतु पात्रतानुसार चावल का आबंटन एवं वितरण माह मार्च 2022 में एक मुश्त किये जाने हेतु आबंटन अनुरूप खाद्यान्न का भण्डारण उचित मूल्य दुकानों में समय पर कराया जाएगा, तथा इस संबंध में भारत सरकार के अन्न वितरण पोर्टल में माहवार वितरण दर्शाने के लिये आवश्यक व्यवस्था किया जाएगा। 02 माह के चावल एवं अन्य राशन सामग्री के परिवहन हेतु आवश्यक वाहनों की व्यवस्था एवं भण्डारण हेतु संबंधित ग्राम पंचायत, नगरीय क्षेत्र में सुरक्षित भण्डारण स्थल के चिन्हांकन की कार्यवाही पूर्ण कराकर राशन सामग्री का भण्डारण किया जाएगा। माह मार्च 2022 में 02 माह के भण्डारित खाद्यान्न का निगरानी समिति के माध्यम से तथा खाद्य निरीक्षक, सहायक खाद्य अधिकारी से पुष्टि करा लिया जाएगा। भण्डारित खाद्यान्न का किसी भी प्रकार से व्यपवर्तन ना हो सके। 02 माह के चावल वितरण की सूचना सभी राशनकार्डधारियों को मुनादी, उचित मूल्य दुकानों पर पोस्टर एवं बैनर प्रदर्शित कर दी जाने की बात कही। चावल को छोड़कर शेष राशन सामग्री जैसे-नमक, शक्कर, केरोसिन एवं अनुसूचित क्षेत्रों में चना की माहवार पात्रतानुसार ही वितरण कराया जाएगा।
अनुविभाग की प्रत्येक उचित मूल्य दुकान हेतु चावल उत्सव के आयोजन की तिथि का निर्धारण कराकर चावल उत्सव के दिन राशनकार्डधारियों को 02 महीने का चावल वितरित किया जाएगा। अनुविभाग में राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के माध्यम से 02 माह के चावल भण्डारण एवं वितरण व्यवस्था की निगरानी सुनिश्चित करना होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिले मे कानून व शांति व्यवस्था का तंत्र होगा मजबूत।

‘दो पुत्रों का पिता की शव लावारिश हालत मे’ लोगों ने पुलिस के सहयोग से कराया अंतिम संस्कार

युवा ठेकेदारी का अनुकरणीय पहल दशगात्र स्थल पर शेड लगाया।

सीमांचल की बाल कविताओं का संग्रह बचपना का जिला शिक्षा अधिकारी ने किया विमोचन ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57