Advertisement

Ambikapur News : चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी ने यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित किया संगोष्ठी…….

चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी ने यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित किया संगोष्ठी…….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी भाटापारा जिला बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ के द्वारा यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य जागरूकता दिवस के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित किया गया।यह दिवस यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य के मुद्दों पर यौन संचरित संक्रमण के प्रसारण को कम करने, शिक्षण और जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित है। यौन संचरण संक्रमण प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है।

इस महत्वपूर्ण विषय पर खुलकर बात करने, जागरूक होने एवं जागरूक करने की अतिआवश्यकता है। चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी भाटापारा के द्वारा विगत आठ वर्षों से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एचआईवी एड्स, क्षयरोग, यौनजनित संक्रमण एवं माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन के मुद्दे पर जागरूकता कार्यक्रम का संचालन एवं काउंसलिंग किया जा रहा है।साथ ही जांच कराने एवं उपचार कराने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि यौनजनित संक्रमण जिन महिलाओं एवं पुरुषों को है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने एचआईवी एड्स होने का खतरा रहता है। साथ ही महिलाओं को इसके दुष्प्रभाव से अनेकों तरह की बिमारियां होती हैं। काउंसलर सुलोचना देवांगन ने कहा कि प्रायः महिलायें यौन जनित संक्रमण के बारे में खुलकर चर्चा नहीं करती हैं जिसके कारण महिलायें की बिमारियों से ग्रसित हो जाती हैं। महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं का यौनजनित संक्रमण के विषय में जागरूक होना आवश्यक है।साथ ही सुरक्षित यौन संबंध बनाने हेतु सुझाव दिया गया।

स्नेहा बघेल तथा किरण सोनवानी के द्वारा माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन विषय पर बिचार रखा गया। चितरेखा नारंग, बिंदेश्वरी एवं रामकुमारी चेलक केे द्वारा संस्था द्वारा यौनजनित संक्रमण, एचआईवी/ एड्स, क्षयरोग के संबंध में की जा रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्णिमा,अनीता ,निर्मला ,रेखा, रोशनी सुंदरी ,ललिता सतीश ,लता का सराहनीय योगदान रहा |

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47