छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे ने थानखम्हरिया में ध्वजारोहण कर करोड़ों के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन व लोकार्पण

स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे ने थानखम्हरिया में ध्वजारोहण कर करोड़ों के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन व लोकार्पण

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

स्वतन्त्रता दिवस पर थानखम्हरिया में 100 फीट की ऊंचाई में लहराया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – आजादी के 76 वें वर्षगाँठ पर नगर पंचायत थानखम्हरिया द्वारा नगर के मुख्य मार्ग में 100 फीट की ऊंचाई में विशाल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झण्डे का ध्वजारोहण किया गया, जो नगर पंचायत स्तर पर प्रथम व अनोखा तिरंगा ध्वजारोहण बताया जा रहा हैैं। जिसके कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे शामिल हुए। जिन्होंने राष्ट्रगीत व राष्टगान के बाद नगर के लिए विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। इस दौरान मंत्री रविन्द्र चौबे ने सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए नगर पंचायत की अध्यक्षा तितली गौरव बिन्दल को विकास कार्यो की सराहना कर बधाई दिए। इस दौरान कार्यक्रम में सीएमओ विकास नारायण सिंह, नगर पंचायत अध्यक्षा तितली गौरव बिन्दल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी थान खम्हरिया अध्यक्ष जितेन्द्र उपाध्याय, विधायक प्रतिनिधि अशोक बिन्दल, कृषि उपज मंडी बेमेतरा अध्यक्ष पुन्नीलाल पटेल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष महेश निषाद, पार्षदगण गणेश मंडावी, सोनिया सतीश जोशी, योगेश तिवारी, घनश्याम गंधर्व, कन्हैया निर्मलकर, दुर्गा विष्णु मांडले, वीणा लोकनाथ सिन्हा, अफसाना करीम बेग व अन्य पार्षदगणों के साथ एल्डरमैन सतीश जोशी, फिरोज खान, हुकुम सिन्हा एवं पंचायत कर्मचारी सहित नगरवासी शामिल रहें।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!