Advertisement

​​​​​​​मार्कफेड से समन्वय कर समितियों से धान का तेजी से उठाव कराएं: बैजनाथ चंद्राकर

रायपुर : ​​​​​​​मार्कफेड से समन्वय कर समितियों से धान का तेजी से उठाव कराएं: बैजनाथ चंद्राकर

धान खरीदी में अधिकारियों के सहयोग की सराहना 

रबी सीजन के लिए किसानों को अब तक 488 करोड़ का ऋण वितरित

रायपुर, 17 फरवरी 2022अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर ने आज नवा रायपुर स्थित अपेक्स बैंक मुख्यालय में प्रदेश के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए सहकारिता विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की। श्री चंद्राकर ने समितियों से धान के उठाव की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उपार्जित धान के सुखत एवं नुकसान को कम से कम करने के लिए तेजी से उठाव जरूरी है। सहकारिता विभाग के अधिकारियों को मार्कफेड के अधिकारियों से समन्वय कर सोसायटियों से धान का तेजी से उठाव करने के निर्देश दिए गए। सहकारी समितियों में अभी 22.71 लाख मेट्रिक टन धान का उठाव किया जाना शेष है। 
    बैठक में अल्पकालीन कृषि ऋणों एवं लिंकिंग के माध्यम से धान खरीदी की भी समीक्षा की गई। बैजनाथ चन्द्राकर ने कहा कि प्रदेश में सहकारिता के माध्यम से किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर अल्पकालीन कृषि ऋण दिए जाने व्यवस्था खेती-किसानी की खुशहाली के लिए जरूरी है। उन्होंने इस व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को लगन के साथ काम करने की समझाईश दी।  
     जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे सहकारी बैंकों में करों का बोझ कम करने का प्रयास तथा 28 फरवरी 2022 की स्थिति में समितियों के गोदाम में उर्वरक स्टाक का पाश मशीन में दर्शित उर्वरक मात्रा के साथ भौतिक सत्यापन करें। बैठक में बताया गया कि रबी सीजन 2021-22 में 600 करोड़ के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 488 करोड़ का कृषि ऋण वितरण 2 लाख 5 हजार 767 किसानों को किया जा चुका है। बैठक में बैंक के प्रबंध संचालक के.एन.कान्डे, ओएसडी श्री अविनाश श्रीवास्तव और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

केन्द्रीय संयुक्त सचिव ने 3-डी प्रिंटिंग तकनीक में दिखाई रूचि 

केन्द्रीय संयुक्त सचिव ने लाईवलीहुड कॉलेज में  युवाओं को दिये जा रहे कौशल प्रशिक्षण का लिया जायजा।         

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57