छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur News : विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड हेतु दिशा-निर्देश जारी………..

विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड हेतु दिशा-निर्देश जारी………..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  सरगुजा संभाग के अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों के भर्ती हेतु विशेष कर्मचारी चयन बोर्ड का गठन किया गया है। संभागीय आयुक्त पदेन अध्यक्ष, संभाग के कलेक्टरर्स पदेन सदस्य, उपायुक्त (राजस्व या विकास) अध्यक्ष द्वारा मनोनीत सदस्य सचिव होंगे तथा एक से अधिक विभाग होने पर अध्यक्ष द्वारा मनोनीत व्यक्ति संयोजक होंगे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड का गठन इसलिए किया गया है कि स्थानीय कार्यालय या संबंधित विभाग के भर्ती नियमों में समय-समय पर जारी नियमों व निर्देशों के तहत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चयन किया जाना है। इस हेतु सरगुजा संभाग के सभी जिलों के आवेदक रिक्त पदों के विरुद्ध आवेदन कर सकेंगे। विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड चिप्स के माध्यम से एक वेबसाइट तैयार कर संचालित भर्ती परीक्षा तथा अन्य जानकारी उपलब्ध करायेगी।

रिक्त पदों की जानकारी आरक्षण रोस्टर में प्रेषित किया जाएगा। रिक्त पदों के विज्ञापन, भर्ती नियम एवं आरक्षण रोस्टर अनुकम्पा हेतु पद आरक्षण चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में पदोन्नति हेतु पद आरक्षित कर उसका प्रकाशन किया जाएगा। सरगुजा संभाग में अधीनस्थ सभी कलेक्टर जिला स्तर पर नोडल अधिकारी एवं समन्वयक नियुक्त करेंगे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!