Advertisement

पत्नी की हत्या कर शव को जलाने वाले आरोपी को चौकी खड़गवां पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पत्नी की हत्या कर शव को जलाने वाले आरोपी को चौकी खड़गवां पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख सीजी सूरजपुर: बीते 19.फरवरी को ग्राम धरमपुर सरपंच के द्वारा मोबाईल से सूचना दिया कि गांव का ज्ञान प्रकाश मराबी उसके पास आया और बताया कि वह अपने नाना-नानी के घर से आज आया है अपने घर गया तो इसकी मॉ वहां नहीं मिली, पिता बाबुलाल मरावी से पूछने पर बताया कि 3-4 दिन पहले इसकी मॉ सावित्री उर्फ सुमित्रा को फावडा से मारकर हत्या कर उसके शव को घर के सामने बाड़ी में जला दिया है। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने चौकी प्रभारी को एफएसएल की टीम के साथ घटना स्थल पहुंचकर साक्ष्य संकलित करने व आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश देते हुए टेªनी आईपीएस संदीप कुमार पटेल व एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह को घटला स्थल के लिए रवाना किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में घटना स्थल पर चौकी खड़गवां की पुलिस व एफएसएल की टीम पहुंची। मौके से साक्ष्य संकलन एवं गवाहों का बयान लेते हुए मर्ग कायमी पश्चात् प्रकरण में आरोपी बाबुलाल मरावी के विरूद्व अपराध क्रमांक 45/22 धारा 302, 201 भादवि पंजीबद्व किया गया। प्रकरण के आरोपी को उसके गांव से हिरासत में लिया गया, पूछताछ पर उसने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि मंगलवार को सुबह पूजा करते समय पत्नी से झगड़ा-विवाद होने पर पत्नी ने एक झापड़ मार दिया जिससे अपमानित होने व आवेश में आकर फावड़ा से पत्नी के गर्दन में मारकर हत्या कर दिया और रात होने पर घर के खेत बाड़ी में शव ले जाकर जला दिया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा व आलाजरब जप्त कर उसे विधिवत् गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर किशोर केंवट, चौकी प्रभारी खड़गवां सी.पी.तिवारी, एफएसएल अधिकारी कुलदीप कुजूर, प्रधान आरक्षक शरद सिंह, इन्द्रजीत सिंह, भुवनेश्वर केरकेट्टा, आरक्षक प्रमोद गुप्ता, राकेश सिरदार, चंदेश्वर राजवाड़े, श्याम सिंह, भगत सिंह नेताम, अनिल नायर, चंदर साय राजवाड़े व बंधूराम सारथी सक्रिय रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

समाज में फैली कुरीतियों को मिलकर दूर करना होगा रविदास जी की जयंती पर लिया गया संकल्प।

दुर्ग जिला अस्पताल में वायरोलॉजी प्रयोगशाला की स्वीकृति।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 22 फरवरी से ‘‘हेल्पलाईन 2022’’ प्रारंभ ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57