Advertisement

समाज में फैली कुरीतियों को मिलकर दूर करना होगा रविदास जी की जयंती पर लिया गया संकल्प।

समाज में फैली कुरीतियों को मिलकर दूर करना होगा रविदास जी की जयंती पर लिया गया संकल्प।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख सीजी बिश्रामपुर- संभागीय स्तरीय संत शिरोमणि रविदास जी महाराज जयंती समापन समारोह में सरगुजा संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से लोगो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।
आज नगर के समीपस्थ ग्राम केशव नगर गरटंगा मे आयोजित संत शिरोमणि रविदास जी महाराज का 645 जयंती समारोह पर विभिन्न संस्कृति एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजन के बीच प्रारंभ हुआ ।जिसमें संत रविदास जी महाराज की छायाचित्र पर मुख्य अतिथियों व आम जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्मरण किया। मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।इस अवसर पर अपने अपने क्षेत्र में समाजिक कार्यों के लिए लोगों को सम्मानित किया गया। आयोजन में रविदास समाज जनकल्याण सरगुजा संभाग के अध्यक्ष अशोक लाल कुरे, संभागीय संरक्षक अशोक सोनवानी, बल भगवान राम, संभागीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ संगीता सोनवानी, संभागीय उपाध्यक्ष रामगोपाल रवि, संभागीय प्रवक्ता गुलाम चौधरी, संभागीय महासचिव अमृतलाल टुंडे ने आयोजन महोत्सव मे उपस्थित जनों को संबोधित किया ।इस आयोजन में कोरिया जिला ब्लॉक अध्यक्ष जनकधारी सहित कोरिया जिले के ही श्यामलाल देव शरण, नोखी कुरे ,सुंदर प्रसाद सोनवानी शिवनाथ सोनवानी सूरजपुर जिला के अध्यक्ष डीएल भास्कर ,रविदास समाज जन कल्याण के अध्यक्ष लखन लाल कुर्रे, शिवप्रसाद रवि ,शंकर रवि संभागीय उपाध्यक्ष रविदास समाज जनकल्याण के गंगा प्रसाद रवि ने समाज के उत्थान के लिए अपना अपना सुझाव रखे कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विमलेश दत्त तिवारी ने भी संत शिरोमणि महाराज द्वारा समाज में फैली कुरूतियो को दूर करने जैसे बिंदुओं पर अपने सारगर्भित विचार रखे इन्होंने संत गुरु महाराज की जीवन चरित्र को आचरण में उतारते हुए गुरु को आदर्श को अपनाने का आह्वान किया इस कार्यक्रम सफल बनाने में अंकुरे गंगा प्रसाद रफीक रवि शैलेश कुमार लालू की टीम सक्रिय रहे रही।

दुर्ग जिला अस्पताल में वायरोलॉजी प्रयोगशाला की स्वीकृति।

पंजाब विधानसभा चुनाव राज्य में धीमी गति से शुरू

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57