Advertisement

बलरामपुर में अवैध ईंट भट्ठों पर बड़ी कार्रवाई, 5.85 लाख ईंटें व 3 ट्रैक्टर जब्त

जिले में अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5.85 लाख ईंटें, 3 ट्रैक्टर व अवैध कोयला जब्त

बलरामपुर, 12 फरवरी 2026।जिले में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में विकासखण्ड राजपुर, शंकरगढ़ एवं कुसमी में संयुक्त टीम द्वारा व्यापक अभियान चलाते हुए लगभग 5 लाख 85 हजार अवैध ईंटें, 3 ट्रैक्टर तथा अवैध रूप से भंडारित कोयला जब्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजपुर श्री देवेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में नायब तहसीलदार बरियों एवं माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम भदार में संचालित एक अवैध ईंट भट्ठे पर छापेमारी की। जांच में पाया गया कि संबंधित ईंट भट्ठा बिना किसी वैधानिक अनुमति एवं आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण किए संचालित किया जा रहा था। इस दौरान भट्ठा संचालक नीरज यादव के पास से लगभग 70 हजार तैयार ईंटें जब्त की गईं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी प्रकार ग्राम भदार में ही अमितेष गुप्ता के पास से 1 लाख 20 हजार ईंट, तथा ग्राम पेंडारी में अमित गुप्ता के पास से 2 लाख ईंट, अवैध रूप से भंडारित कोयला एवं 1 ट्रैक्टर जब्त किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी कुसमी श्री करूण डहरिया के नेतृत्व में ग्राम पंचायत मदगुरी के ग्राम कर्राडांड में संचालित अवैध ईंट भट्ठे पर कार्रवाई की गई। यहां बनवारी गिरी द्वारा बिना अनुमति के ईंट भट्ठी स्थापित कर लगभग 1 लाख 20 हजार ईंटों का निर्माण किया गया था। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर सभी ईंटें जब्त कर ली गईं।

इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी शंकरगढ़ श्री विवेक अनमोल टोप्पो के नेतृत्व में ग्राम महुआडीह में राजदेव द्वारा अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठे पर कार्रवाई करते हुए लगभग 75 हजार ईंटें जब्त की गईं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, अवैध ईंट भट्ठों और बिना अनुमति संचालित गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि पर्यावरण संरक्षण एवं शासन के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47