Advertisement

Ambikapur News | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 फरवरी को करेंगे मैनपाट महोत्सव 2026 का शुभारंभ |

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 फरवरी को करेंगे मैनपाट महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

कलेक्टर व एसपी ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर अंतिम तैयारियों का लिया जायजा

अंबिकापुर | 12 फरवरी 2026 |सरगुजा जिले के पर्यटन स्थल मैनपाट में रोपाखार जलाशय के समीप 13 से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ 13 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे। इस अवसर पर वित्त मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम स्थल पर अंतिम तैयारियों का निरीक्षण

महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने बुधवार को मैनपाट कार्यक्रम स्थल पहुंचकर मंच, डोम, बैठक व्यवस्था, ग्रीन रूम, कलाकारों की सुविधा, रूट चार्ट, पार्किंग, विभागीय स्टॉल, लोकार्पण-भूमिपूजन स्थल, मेला परिसर, हेलिपैड एवं बोटिंग प्वाइंट सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर वसंत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ गरिमामयी एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजन को सफल बनाएं, ताकि आमजन एवं पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर अनेक मंत्री, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से —

  •  रामविचार नेताम – मंत्री, आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण
  •  श्याम बिहारी जायसवाल – मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा
  • श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े – मंत्री, महिला एवं बाल विकास चिंतामणि महाराज – सांसद, सरगुजा
  • विधायकगण: प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, रेणुका सिंह, भैयालाल राजवाड़े, गोमती साय, शंकुतला पोर्ते, भूलन सिंह मरावी, उद्धेश्वरी पैकरा, रायमुनी भगत सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को मिलेगा नया आयाम

तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव में लोक संस्कृति, जनजातीय कला, पारंपरिक नृत्य-संगीत, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, स्थानीय व्यंजन, साहसिक पर्यटन गतिविधियां और बोटिंग जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। यह महोत्सव सरगुजा संभाग के पर्यटन को नई पहचान देने के साथ स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करेगा।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47