Advertisement

कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी : डीओ और टीओ के माध्यम से 82.72 लाख मीटरिक टन धान का हो चुका है उठाव

रायपुर : कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी : डीओ और टीओ के माध्यम से 82.72 लाख मीटरिक टन धान का हो चुका है उठाव

केन्द्रीय पुल में 23.29 लाख मीटरिक टन चावल जमा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप धान खरीदी के पश्चात कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव तेजी से किया जा रहा है। गुरुवार शाम 7:15 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मिलर्स द्वारा डीओ और टीओ के माध्यम से 82.72 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। छत्तीसगढ़ राज्य केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी तेजी से काम कर रही है। अब तक केन्द्रीय पूल में 23.29 लाख मीटरिक टन गुणवत्तायुक्त चावल जमा करा चुका हैं। इनमें भारतीय खाद्य निगम में 12.73 लाख मीटरिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 10.56 लाख मीटरिक टन चावल जमा किया गया है।
सशक्तीकरण के लिए अधिकारों के प्रति जगरूकता जरूरी: राणा
खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ ही कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव किया जा रहा है। अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 82.72 लाख मीटरिक टन धान का रिकार्ड उठाव हो चुका है। श्री वर्मा ने बताया कि 66 लाख 18 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 61 लाख 42 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार 24 लाख 21 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 21 लाख 30 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव और कस्टम मिलिंग भी युद्ध स्तर पर जारी है। इस साल केन्द्रीय पूल में 61.65 लाख मीट्रिक टन अरवा चावल जमा करने का लक्ष्य है।
कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए घर-घर जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47