Advertisement

महापुरुषों की विचारधारा की जोरदार चर्चा ही क्रांति है : लक्ष्य।

महापुरुषों की विचारधारा की जोरदार चर्चा ही क्रांति है : लक्ष्य।

रिपोर्टर अमन गोस्वामी मो 9140484490/वाराणसी ll लक्ष्य की वाराणसी टीम ने बहुजन जागरूकता अभियान के तहत लक्ष्य कमांडर सुरेश प्रसाद जी के नेतृत्व में एक कैडर कैंप का आयोजन वाराणसी के गांव नुआंव में किया। जिसमें महापुरुषों की शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा लक्ष्य संगठन के नववर्ष के कैलेंडर वितरित किए गए ।
लक्ष्य कमांडर सुरेश प्रसाद जी ने लक्ष्य संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा लोगों से अपील करते हुए कहा कि पूर्वांचल में भी बहुजन समाज की बहन और बेटियों को जागरूक करके लक्ष्य कमांडरों के रूप में जोड़ना होगा, ताकि वो भी अन्य कमांडरों की तरह पूर्वांचल में सामाजिक क्रान्ति को गति प्रदान कर सकें।
लक्ष्य कमांडर आर्यन कुमार जी ने कहा कि हमारा उत्थान केवल बहुजन महापुरुषों की विचारधारा पर चलने से होगा। इसलिए हम सभी को बहुजन महापुरुषों के बताएं रास्ते पर चलना चाहिए, क्योंकि महापुरुषों की विचारधारा की जोरदार चर्चा ही क्रांति है ।
लक्ष्य कमांडर व राजस्थान प्रभारी जी पी चौधरी जी ने कहा कि हमें सामाजिक जागरूकता का अभियान लगातार चलाना चाहिए, क्योंकि जागरूक लोग ही समाज को सही दिशा दे सकते है। इसलिए किसी भी सूरत में सामाजिक जागरूकता का कार्य नहीं रुकना चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

क्या रूसी हमले पर भारत आपके साथ खड़ा है? बाइडेन ने दिया ये जवाब।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57