Advertisement

04 मार्च 08 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा शिशु संरक्षण माह।

सूरजपुर : 04 मार्च 08 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा शिशु संरक्षण माह

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश ख़बर प्रमुख छत्तीसगढ़ कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में आगामी 04 मार्च से प्रारंभ होने वाले शिशु संरक्षण माह की तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक ली गई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अभियान की सफलता हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस सिंह ने बताया की शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम की सुक्ष्म कार्य योजना बनाकर लक्षित समुह को अधिक से अधिक सेवा प्रदान किया जाएगा। साथ ही आवश्यकतानुसार गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भर्ती कर उन्हें सुपोषित करने हेतु पोषण आहार प्रदान किया जावेगा। कलेक्टर महोदय ने महिला व बाल विकास शिक्षा विभाग सहित अन्य सभी विभागों को अभियान की सफलता हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के लिए कहा।
कोविड का संक्रमण पूरी तरह से टला नही है-कलेक्टर ने की सावधानी बरतने की अपील
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया की जिले में आगामी 04 मार्च से 08 अप्रैल 2022 तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के दौरान जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के टीकाकरण केन्द्रों में प्रत्येक मंगलवार एव शुक्रवार को समय प्रातः 09ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियों का सफल संचालन व सेवाओं की प्रदायगी का सुद्धढीकरण किया जाएगा। जिले के सभी स्वास्थ्य उप स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ ही साथ सभी आगंनबादी केन्द्रों में टीकाकरण केन्द्र बनाये गए है। शिशु संरक्षण माह में 09 माह आयु वर्ग से अधिक एवं 05 वर्ष आयु वर्ग के सभी पात्र बच्चों को विटामीन ए की खुराक दी जायेगी तथा 06 माह से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को आयरन फोलिक एसिड का सरिप एवं गर्भवती महिलाओं में एनीमिया व अन्य स्वास्थ्य जाँच कर उन्हें आयरन फोलिक एसिड की दवाओं का वितरण किया जावेगा। साथ ही जोखिम युक्त ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र झुग्गी-झोपड़ी, ईंट भट्ठा, भवन निमार्ण स्थल के लक्षित समुह बच्चों का भी टीकाकरण किया जायेगा।
डीईओ ने किया विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47