Advertisement

कोविड-19 टीकाकरण के अंतर्गत सर्वाधिक टीके लगाने वाली प्रदेश की दो टीकाकरण कर्मी हुईं सम्मानित

रायपुर : कोविड-19 टीकाकरण के अंतर्गत सर्वाधिक टीके लगाने वाली प्रदेश की दो टीकाकरण कर्मी हुईं सम्मानित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दोनों को प्रदान किया स्मृति चिन्ह

कबीरधाम की सुश्री पिंकी खरे ने अकेले लगाए हैं 70 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन, रायगढ़ की श्रीमती प्रमिला देवांगन ने 45 हजार से ज्यादा टीके लगाए

प्रदेश की दो टीकाकरण कर्मी हुईं सम्मानित

कोविड-19 टीकाकरण के अंतर्गत प्रदेश में सर्वाधिक टीके लगाने वाली दो महिला टीकाकरण कर्मियों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कबीरधाम की टीकाकरण कर्मी सुश्री पिंकी खरे और रायगढ़ की श्रीमती प्रमिला देवांगन को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : जनजागरूकता के लिए महिलाओं ने निकाली साइकिल रैली

प्रदेश की दो टीकाकरण कर्मी हुईं सम्मानित

कबीरधाम जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी की टीकाकरण कर्मी सुश्री पिंकी खरे ने कोरोना टीकाकरण अभियान के दौरान 425 सत्रों में अकेले 70 हजार 333 टीके लगाए हैं। वहीं रायगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किरोड़ीमल नगर की श्रीमती प्रमिला देवांगन ने 402 सत्रों में अकेले 45 हजार 463 टीके लगाए हैं। कोविन एप्लीकेशन में दर्ज टीकाकरण डॉटा के मूल्यांकन के आधार पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्रदेश की इन दोनों टीकाकरण कर्मियों का चयन किया गया है।

राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा- 2021 के परिणाम घोषित

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57