Advertisement

सिलगेर से बीजापुर बस सेवा प्रारंभ

बीजापुर : सिलगेर से बीजापुर बस सेवा प्रारंभ

डीआईजी, कलेक्टर, एसपी सहित जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना

सिलगेर से बासागुड़ा तक 31 मार्च तक निःशुल्क बस सेवा की ग्रामीणों को सौगात

बीजापुर जिले के अंतिम छोर एवं सुकमा जिला से लगे गांव सिलगेर में डीआईजी श्री कोमल सिंह कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा एवं एसपी श्री कमलोचन कश्यप सहित जनप्रतिनिधियों ने सिलगेर से बीजापुर के लिए बस सेवा का शुभारंभ करते हुऐ हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ रवि कुमार साहू, सरपंच ग्राम पंचायत सिलगेर कोरसा सन्नू, जिला खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, जिला विपणन अधिकारी तामेश नागवंशी, सीईओ जनपद पंचायत उसूर एसबी गौतम सहित जनप्रतिनिधि, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। तर्रेम से सिलगेर मार्ग पूर्ण हो जाने से, सिलगेर से बासागुड़ा, आवापल्ली, एवं जिला मुख्यालय बीजापुर तक आवागमन सुगम हो गया है, सड़क पूर्ण हो जाने से ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा राशन, स्कूल, स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाएँ सुगमता पूर्वक उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने सिलगेर से बीजापुर तक आवागमन सुविधा बढ़ाने बस सेवा का शुभारंभ किया।
रूस के खिलाफ यूक्रेन की रक्षा के लिए यूएस $200 मिलियन मूल्य के हथियार भेज रहा है

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

बस सेवा के शुभारंभ के अवसर पर ग्रामीणों का जन सैलाब देखने को मिला जिससे यह प्रतीत होने लगा है कि अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीण विकास की मुख्य धारा से जुड़कर शासन-प्रशासन के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने आतुर है। ग्रामीणों ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अब हमें शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन जैसे मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं होगी आवागमन सुलभ होने से बहुत समस्याएँ ऐसे ही दूर हो जाएगी। सरपंच कोरसा सन्नू ने जिला प्रशासन के इस अभिनव प्रयास का स्वागत करते हुए कहा कि सड़क एवं परिवहन की सुविधाएँ मिलने से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास सुनिश्चित होगा। ग्राम पटेल कोरसा माड़ा से विधिवत पूजा-अर्चना कर बस सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा आज का दिन सिलगेर वासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है। हम अपनी जरूरत की पूर्ति के लिए जिला मुख्यालय तक आसानी से आवागमन कर सकते हैं। इस तरह कुुंजाम भीमा ने बस सेवा शुरू होने से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा यहां के ग्रामीणों का रिश्तेदार एवं परिवार बासागुड़ा बीजापुर क्षेत्र में हैं। अब विभिन्न कार्यक्रमों में आसानी से अपनी सगा-संबंधियों के घर आना-जाना कर सकेंगें। इस दौरान अन्य ग्रामीणों ने भी बस सेवा शुरू होने पर हर्ष व्याप्त है कि अब हम आसानी से घरेलू सामग्री कृषि, राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए परिवहन कर सकेंगे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए बस सेवा का स्वागत किया। जिसमें कोरसा बुदरू, कोरसा जोगा, गोपाल कुंजाम, भीमा सहित सभी ग्रामीण खुश नजर आए ग्रामीणों के उत्साह को देखते हुए कलेक्टर कटारा ने 31 मार्च तक सिलगेर से बासागुड़ा तक निःशुल्क बस सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया। शुभारंभ के दौरान ग्रामीणों से भरे बस तर्रेम तक सफर किया।

यूक्रेन के ज़ेलेंस्की ने कीव को लेने की कोशिश करने पर उजाड़ने की चेतावनी दी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57