छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur News : अब समय मुद्दों को लेकर मंडल से शक्ति केंद्र और बूथ तक जाने का है- श्रीकृष्ण राय…………..

बड़ी संख्या में लोगों ने किया भाजपा प्रवेश............

अब समय मुद्दों को लेकर मंडल से शक्ति केंद्र और बूथ तक जाने का है- श्रीकृष्ण राय…………..

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भाजपा जिला सरगुजा की जिला कार्यसमिति बैठक आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीकृष्णा राय के मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, पूर्व सांसद कमलभान सिंह और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल सिंह मेजर के विशिष्ट आतिथ्य तथा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कृष्णा राय ने कहा कि अब समय मुद्दों को लेकर मंडल से शक्ति केंद्र और बूथ तक जाने का है हमारे मंडल की सक्रियता से परिणाम हमारे पक्ष में होंगे हाल ही में संपन्न उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मणिपुर और गोवा के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव हो पाई है। आगे उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार के 3 साल होने के बाद भी उनकी घोषणाएं धरातल पर कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं, कांग्रेस सरकार ने बीते 3 सालों में आम जनता को धोखा ही दिया है।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे ने संगठनात्मक मंगलवार चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि भाजपा का बूथ स्तर तक बने संगठनात्मक ढांचे की नींव बहुत गहरी है, त्याग, तपस्या और बलिदान हमारे पूर्वजों की पहचान रही है, हम भी भाजपा के इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करते रहेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्म शताब्दी वर्ष में संगठन द्वारा शक्ति केंद्र कार्य विस्तार योजना चला जाने को लेकर जानकारी दी, उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल से 20 अप्रैल तक शक्ति केंद्र कार्य विस्तार योजना चलाया जाना है जिसमें शक्ति केंद्र स्तर पर विस्तारक एवं साइबर विस्तारक संगठनात्मक गतिविधियों को पूरा करेंगे कथा शक्ति केंद्र और बूथ में पार्टी की सक्रियता बढ़ाकर मजबूती प्रदान करेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मेजर अनिल सिंह ने आजीवन सहयोग निधि पर चर्चा करते हुए कहा कि शक्ति केंद्र एवं बूथों में भी यह अभियान जोर-शोर से चलना चाहिए यदि हमने लक्ष्य के अनुरूप आजीवन सहयोग निधि का कार्य पूर्ण किया तो संगठन को मजबूती मिलेगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि हमारा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के काम में जुट जाना है, मिशन 2023 के लक्ष्य को लेकर बिना थके आगे बढ़ते जाना है। देश में लगातार बढ़ रहे भाजपा की जनाधार और प्रधानमंत्री मोदी की कार्यों से प्रभावित होकर अंबिकापुर के कंठी एवं सीतापुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नकुल सोनकर के प्रयासों से कृष्णा राजवाड़ा के नेतृत्व में कंठी क्षेत्र से संदीप राजवाड़े डेविड राजवाड़े नरेश राजवाड़े प्रीतम राजवाड़े रितेश दास ललित सिंह मनोज राजवाड़े कमलेश राजवाड़े जितेंद्र धर्मेंद्र मुकेश रामनाथ सोनू चंद्रमा सलेश्वर रामसुंदर सुरेश दास राजू राजवाड़े, आसन सहित अन्य तथा सीतापुर क्षेत्र से 2008 विधानसभा चुनाव में विमल मंडीलवार के प्रयासों से निर्दलीय प्रत्याशी रहे राजाराम तिर्की के नेतृत्व में धनुषधारी गोस्वामी शिव लोचन सिंह दुबो प्रधान गणेश सिंह राजेंद्र प्रसाद तिर्की सहित अन्य लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता तथा आभार प्रदर्शन लखनपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने रंग अबीर लगाकर सभी सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय नाथ सिंह, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, भारत सिंह सिसोदिया, प्रशांत त्रिपाठी, अंबिकेश केसरी, विनोद हर्ष, मंजूषा भगत, सावित्री जयसवाल, राजकुमार बंसल, फुलेश्वरी सिंह, अरुणा सिंह, राधेश्याम ठाकुर, रोशन गुप्ता, आलोक दुबे, विकास पांडे, संतोष दास, रूपेश दुबे, मधुसूदन शुक्ला, अभिषेक शर्मा, राजेंद्र जयसवाल, जन्मेजय मिश्रा, विश्व विजय तोमर, छोटू थॉमस राजेश अग्रवाल, नीरू मिस्त्री, दीपक तोमर, चंद्रशेखर तिवारी, रामप्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी दिनेश गुप्ता, संजय सोनी, प्रेमानंद तिग्गा, विनोद दुबे, रविंद्र तिवारी, अजय प्रताप सिंह, दुर्गाशंकर आनंद राज सोनी, गौतम विश्वकर्मा, वैभव सिंह महेंद्र सिंह ,श्रवण दास ,हरमिंदर सिंह टिन्नी, विशाल गोस्वामी, धनाराम नागेश, विद्यानंद मिश्रा, राजू पांडे,कैलाश मिश्रा, बिहारीलाल तिर्की, निश्चल सिंह, मनोज कंसारी, रामकेश्वर राजवाड़े, पन्ना लाल राजवाड़े, रजनीश पांडे , संजू वर्मा, शानू कश्यप, गोलू यादव, रोहित कुशवाहा, विंधेश्वरी पैकरा, दीपक यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!