Advertisement

Ambikapur News : आजीविका गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु दिए जरूरी निर्देश………

आजीविका गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु दिए जरूरी निर्देश……..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सोमवार को लुण्ड्रा जनपद के आदर्श गोठान बटवाही का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट पिट, मशरूम शेड, कुक्कुट पालन शेड, बटेर पालन शेड तथा मुर्गी पालन शेड का निरीक्षण किया। उन्होंने गोठान में संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु  अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने गोठान में मतस्य पालन को बढ़ावा देने के लिए वर्तमान डबरी के अत्तिरिक्त  एक बोल्डर चेक डेम बनाने के लिए जनपद सीईओ को निर्देशित किया। उन्होंने उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए कम समय मे अच्छी लाभ देने वाली फसल लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने समूह की दीदियों को विविध प्रकार की सब्जी लगाकर अपनी आय बढ़ाने की बात कही। समूह की दीदियों ने बताया कि उन्हें प्रतिमाह प्रतिव्यक्ति लगभग 5 हजार रुपये का लाभ हो रहा है। उन्होंने अब तक लगभग 1 लाख 61 हजार रुपये का अंडा विक्रय किया है।

निरीक्षण के दौरान जिला सीईओ विनय कुमार लंगेह, जनपद सीईओ संजय दुबे, विकासखंड एनआरएलएम प्रभारी  ऋतुराज गुप्ता, आरएस सोरी तथा गोठान के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47