
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा
Ambikapur News : पशुओं के अवैध परिवहन की शिकायत पर पंजीयन किया गया निरस्त…….
पशुओं के अवैध परिवहन की शिकायत पर पंजीयन किया गया निरस्त…….
P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कूटरचित अंतर्राज्यीय परिवहन अनुज्ञा प्रमाण पत्र के द्वारा मवेशियों के अवैध परिवहन करने वाले पशु व्यापारी का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सोशल मीडिया द्वारा प्राप्त शिकायत को संज्ञान में लेते हुए उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं अंबिकापुर को जांच के आदेश दिए थे।
जांच में पाया गया कि मो.सलीम कुरैशी तथा मो. रैयूफ कुरैशी को केवल अंतर्राज्यीय कृषिक व्यापार हेतु पंजीयन जारी किया गया था। मो.सलीम कुरैशी एवं मो. रैयूफ कुरैशी द्वारा कूटरचित अंतर्राज्यीय परिवहन अनुज्ञा प्रमाण पत्र के द्वारा पशुओं का अवैध परिवहन किया जा रहा था जिसके कारण उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के द्वारा उनके अंतर्राज्यीय कृषक व्यापारी पंजीयन निरस्त किया गया है।











