Advertisement

छत्तीसगढ़ में पौने दो करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगे

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पौने दो करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगे

18 वर्ष से अधिक की 85 प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष के 47 प्रतिशत किशोर लगवा चुके हैं दोनों टीके

प्रदेश में अब तक कुल 3.91 करोड़ टीके लगाए जा चुके

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। प्रदेश में एक करोड़ 75 लाख 48 हजार 020 नागरिकों को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है। प्रदेश में टीकाकरण के लिए पात्र 18 वर्ष से अधिक की 85 प्रतिशत आबादी और 15 से 18 वर्ष के 47 प्रतिशत किशोर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। राज्य में चार लाख 26 हजार 935 स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 60 वर्ष से अधिक के लोगों को प्रिकॉशन डोज भी लगाया जा चुका है। वहीं 16 मार्च से 12 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण की शुरूआत के बाद से अब तक (25 मार्च तक) इस आयु वर्ग के एक लाख 80 हजार 844 बच्चों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

राज्य में 18 वर्ष से अधिक के करीब शत-प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष की 69 प्रतिशत जनसंख्या को पहला टीका लग चुका है। यहां 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 98 लाख 20 हजार 657 नागरिकों और 15 से 18 वर्ष के 11 लाख 28 हजार 249 किशोरों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 67 लाख 72 हजार 854 व्यक्तियों तथा 15 से 18 वर्ष के सात लाख 75 हजार 166 बच्चों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। इन दोनों आयु वर्गों में पहली और दूसरी तथा प्रिकॉशन डोज एवं 12 से 14 वर्ष के बच्चों को मिलाकर प्रदेश भर में अब तक कुल तीन करोड़ 91 लाख चार हजार 705 टीके लगाए गए हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57