कोण्डागांवछत्तीसगढ़राज्य

पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत ई-केवायसी का सत्यापन अब 31 मई तक

कोण्डागांव : पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत ई-केवायसी का सत्यापन अब 31 मई तक

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

भारत सरकार की योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) अंतर्गत लाभान्वित हो रहे जिले के शत प्रतिशत किसानों का ई- के.वाई.सी. सत्यापन पूर्ण कराने की तिथि 31 मार्च 2022 से बढ़ाकर 31 मई 2022 किया गया है। उक्त योजना अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों का ई-के.वाई.सी. का सत्यापन पोर्टल, लोक सेवा केंद्र, बायोमेट्रिक, नजदीकी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या कृषि कार्यालय में किया जा रहा है। अतः कृषि विभाग द्वारा अधिक से अधिक कृषक बंधुओं को उक्त योजना का लाभ उठाने हेतु ई-के.वाई.सी का सत्यापन कराने की अपील की गई है।
कैसे करायें सत्यापन
ई-केवायसी हेतु अपना मोबाईल नम्बर आधार से लिंक करायें। लिंक न होने की स्थिति में नजदीकी आधार लोकसेवा केन्द्र में जाकर अपडेट करायें। इसके पश्चात् मोबाईल से अथवा च्वाइस सेंटर में जाकर पीएम किसान पोर्टल से ई-केवायसी करायें। ई-केवायसी के पश्चात् जिनका आधार बैंक अकाउण्ट से लिंक नहीं वे अवश्य रूप से उसको बैंक अकाउण्ट से लिंक करायें। स्वयं के मोबाईल से ई-केवायसी हेतु गुगल में जाकर https://pmkisan.gov.in/aadharekyc.aspx टाईप कर अपना आधार नम्बर एवं रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर डालकर मोबाईल पर चार अंकों के प्राप्त ओटीपी डालकर सबमीट कर केवायसी पूर्ण कर पुनः छः अंकों का मोबाईल पर मेसेज के माध्यम से आये ओटीपी को डालकर सबमीट फॉर ऑथराईजेशन में क्लीक कर ई-केवायसी पूर्ण कर सकते हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!