Advertisement

कोरबा : राजस्व प्रकरणों के निराकरण से संबंधित शिकायत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

कोरबा : राजस्व प्रकरणों के निराकरण से संबंधित शिकायत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

नागरिकगण फोन नंबर 9406133440 पर फोन करके कर सकेंगे शिकायत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अन्तर्गत ई-केवायसी कराने समिति गठित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और नागरिकों की राजस्व संबंधी मामलों में निराकरण से संबंधित शिकायत करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश समय सीमा की समीक्षा बैठक में दिए। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व संबंधी शिकायत करने के लिए फोन नंबर जारी कर दिये गये हैं। जिले के नागरिकगण फोन नंबर 9406133440 पर फोन करके राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण के लिए अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा रिश्वत मांगने पर शिकायत भी कर सकेंगे। फोन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निराकरण संबंधित अनुविभागीय अधिकारी द्वारा समय सीमा मंे की जायेगी। कलेक्टर श्रीमती साहू ने जनदर्शन मंे प्राप्त प्रकरणों के प्राथमिकता के साथ संवेदनशीलता से निराकरण करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों और उनके निराकरण की अद्यतन जानकारी एसडीएम, तहसीलदार से ली। उन्होंने कहा कि लोगों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण से संबंधित परेशानी नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने सभी एसडीएम को पटवारियों की बैठक लेकर पटवारी प्रतिवेदन के लिए लंबित प्रकरणों को निराकरण करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने नागरिकों के पेंशन, राशन आदि आवेदनों का भी समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नक्शा बटांकन, अविवादित नामांतरण आदि के लंबित प्रकरणों को भी निराकृत करने के लिए कहा। कलेक्टर श्रीमती साहू ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में एडीएम श्री सुनील नायक, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित सभी विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे।
समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अन्तर्गत सभी पात्र हितग्राहियों के ई-केवायसी में तेजी लाने के लिए समिति का गठित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर के निर्देश के पश्चात पोर्टल, लोक सेवा केन्द्रों एवं बायोमैट्रिक के माध्यम से ई-केवायसी का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करने के लिए समिति का गठन कर दिया गया है। समिति में जिला पंचायत कोरबा के सीईओ, सभी अनुविभागों के एसडीएम, उप संचालक कृषि, जिला कोषालय अधिकारी एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को शामिल किया गया है। समिति द्वारा पीएम सम्मान निधि अन्तर्गत किसानों के ई-केवायसी काम को पूरा करवाने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर मॉनिटरिंग भी किया जायेगा। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती साहू ने जिला शिक्षा अधिकारी को होनहार स्कूली बच्चों का चिन्हाकन कर नवोदय विद्यालय राष्ट्रीय खोज परीक्षा एनडीए, मेडिकल एवं इंजीनियरिंग आदि की तैयारी करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली बच्चों को शुरू से ही लेखन प्रेक्टिस करवाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने डीईओ से अतिरिक्त कक्ष निर्माण और मरम्मत के लायक स्कूल भवनों की भी जानकारी ली।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57