छत्तीसगढ़राज्यसरगुजा

भूमाफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी,ग्राम श्रीगढ में एक पोकलेन मशीन जप्त, भूस्वामी पर भी कार्यवाही

भूमाफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी,ग्राम श्रीगढ में एक पोकलेन मशीन जप्त, भूस्वामी पर भी कार्यवाही

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश के पर भूमाफियाओं पर नकेल कसने के लिये भूमाफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी हैं इसी क्रम में आज शहर से लगे ग्राम श्रीगढ़ में पहाड़ों के अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही राजस्व व खनिज विभाग के द्वारा शुरू कर दी गई। जिसके तहत अवैध खनन में लगे एक पोकलेन मशीन को जप्त कर लिया गया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस बारे में नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा ने बताया कि आज उन्हें पहाड़ की अवैध उत्खनन की शिकायत मिली जिसके तहत कलेक्टर महोदय के निर्देश पर श्रीगढ के पटेल पारा में राजस्व व खनिज विभाग की टीम ने छापा मारा । मौके पर पाया गया है कि जमीन स्वामी के द्वारा पहाड़ की लंबी कटाई कर काफी मात्रा में मिट्टी मुरम एकत्रित किया गया है। उन्होंने बताया है कि पोकलेन मशीन चालक मशीन लेकर भागने के फिराक में था जिसे पकड़ कर जप्त कर लिया गया है। मशीन आपरेटर को गिरफ्तार कर लिया गया है।नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा ने बताया कि जमीन किसी मेहंदी नाम के व्यक्ति के द्वारा हाल में ही खरीदा गया है उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ने बताया कि मौके पर कटे हुए वृक्षों के अवशेष भी पाए गए हैं इसकी भी जांच चल रही है। नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा ने उक्त भूमि की खरीदी बिक्री को संदिग्ध रूप से देखते हुए इसकी जांच की करने की भी बात कही है

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!