Advertisement

योगी 2.O में भी जारी रहेंगे विकास कार्य-कौशल किशोर

योगी 2.O में भी जारी रहेंगे विकास कार्य-कौशल किशोर

संवादाता अमन गोस्वामी सिधौली।सीतापुर। विधानसभा परिषद चुनाव को लेकर कस्बे के पदमा लाँन में आयोजित जनसभा में पहुचे केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर विधानसभा क्षेत्र सिधौली के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए उन्हें संबोधित किया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बैठक में विधानसभा क्षेत्र सिधौली के नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासद, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की।उन्होंने कहा सभी के सहयोग से पुनः उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनी है, और योगी जी मुख्यमंत्री बने है।योगी जी 2.O के कार्यकाल में भी विकास के कार्य लगातार जारी रहेंगे।लोगो को सुविधाएं मिलती रहेगी। पवन सिंह जी को एमएलसी बनाने से आप और मजबूत होंगे, जिससे क्षेत्र का अधिक से अधिक विकास होगा।फिर से चौपाल लगाई जाएगी जिसमें एमएलसी, विधायक, व अधिकारियों के साथ जनता मौजूद रहेगी, और विकास कार्यों का हिसाब अधिकारियों से पूछा जाएगा।विधायक मनीष रावत ने सभी जनप्रतिनिधियों से भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह को जिताने की अपील की।एमएलसी प्रत्याशी पवन सिंह ने कहा जनपद सीतापुर में रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे, साथ ही शिक्षा व्यवस्था पर जोर दिया जाएगा।आप सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रामबक्श रावत, चैयरमैन प्रतिनिधि गंगाराम राजपूत, अम्बरीष गुप्ता, बच्चे बाजपेयी, रोहित भारती, पुष्कर गुप्ता,विकास किशोर, मोनू, ज्ञानी, दुर्गेश सिंह, नीरज सिंह, सुशील पांडेय,नवनीत पांडेय, अमित मोहन, रामनिवास विश्वकर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव , आलोक तिवारी, सौरभ सिंह, दिलीप निगम, सुभाष गिरि, रबीन्द्र रावत आदि कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57