Advertisement

कांकेर : जिला चिकित्सालय कांकेर में सुविधाओं का विस्तार,सी.टी.स्कैन की भी सुविधा

कांकेर : जिला चिकित्सालय कांकेर में सुविधाओं का विस्तार,सी.टी.स्कैन की भी सुविधा

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

जिला चिकित्सालय कांकेर में अधोसंरचना निर्माण के साथ-साथ सुविधाओं का भी लगातार विस्तार हो रहा है, विशेषज्ञ डाक्टरों की पदस्थापना हुई है, जिसके सुखद परिणाम देखने ‌को मिल रहा है। जिला चिकित्सालय कांकेर में गृह जिला कांकेर के अलावा कोंडागांव, नारायणपुर और ओडिशा के मरीज भी अपने इलाज के लिए जिला अस्पताल कांकेर आते हैं। सिविल सर्जन डॉ आर.सी. ठाकुर ने बताया कि जिला चिकित्सालय की ओ.पी.डी.प्रतिदिन 300 से 350 तक हो गई है, उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में एक्स-रे , सोनोग्राफी और सी.टी.स्कैन की भी सुविधा उपलब्ध है, जिसमें बी.पी.एल. परिवारों के मरीजों का निःशुल्क परीक्षण किया जाता है तथा ए.पी.एल.परिवारों से ‌निर्धारित शुल्क लिया जाता है। डॉ ठाकुर ने बताया कि जिला चिकित्सालय कांकेर में ” हमर लैब ” भी स्थापित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रकार के जांच होंगे।
सिविल सर्जन डॉ ठाकुर ने कहा कि जिला चिकित्सालय में सी.टी. स्कैन की सुविधा से गरीब परिवार के मरीजों को बहुत राहत मिली है, वर्ष 2021 के अप्रैल माह से अब तक लगभग दो हजार मरीजों का सी.टी. स्कैन जिला चिकित्सालय में किया जा चुका है, अप्रैल माह में 238,मई में 193, जून में 133, जुलाई में 127, अगस्त 138 , सितंबर 141 , अक्टूबर 132 , नवंबर 114 , दिसंबर में 128 मरीजों का सी. टी. स्कैन किया गया । इसी प्रकार वर्ष 2022 के जनवरी माह में 108, फरवरी में 191 तथा मार्च माह में 180 मरीजों का सी.टी.स्कैन किया गया है। सी.टी. स्कैन के लिए गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले मरीजों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05