Advertisement

कोरबा : दर्री- गोपालपुर सड़क निर्माण काम शुरू, लोगों को पक्की सड़क की मिलेगी सौगात

कोरबा : दर्री- गोपालपुर सड़क निर्माण काम शुरू, लोगों को पक्की सड़क की मिलेगी सौगात

कलेक्टर श्रीमती साहू ने सड़क निर्माण का निरीक्षण कर 2 दिन के भीतर काम शुरू करने के दिए थे निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मेजर ध्यानचंद चौक से गोपालपुर तक बनने वाले सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने दर्री गोपालपुर तक बनने वाले सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर 2 दिन के भीतर काम शुरू करने के निर्देश दिए थे। सड़क निर्माण तेजी से करने के लिए दर्री बराज में ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया गया है। कलेक्टर के निर्देश के पश्चात सड़क निर्माण में लगे ठेका कंपनी ने मेजर ध्यानचंद चौक तरफ से सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है। सड़क बन जाने से लोगों को पक्की सड़क में आने जाने का सुलभ साधन मिलेगा। कलेक्टर श्रीमती साहू ने दर्री गोपालपुर सड़क निर्माण के कार्य को तेजी से पूरा कर लोगों को आवागमन के लिए सुलभ साधन प्रदान करने के निर्देश दिए है। उन्होंने समय सीमा में पक्की सड़क तैयार करने के निर्देश अधिकारी और ठेकेदारों को दिए है। इसी तारतम्य में कलेक्टर के निर्देश पर सड़क निर्माण का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। सड़क निर्माण के लिए आवश्यक मशीन और तकनीकी टीम लगाई गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57