Advertisement

कोण्डागांव : कलेक्टर ने धुर नक्सल प्रभावित ग्राम कुधुर जाकर विकासकार्यों का किया आकस्मिक निरीक्षण

कोण्डागांव : कलेक्टर ने धुर नक्सल प्रभावित ग्राम कुधुर जाकर विकासकार्यों का किया आकस्मिक निरीक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

शनिवार को अपने आकस्मिक दौरे में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने धुर नक्सल प्रभावित ग्रामों कुधुर, मटवाल, पुंगारपाल, धर्मापाल में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे सर्वप्रथम मटवाल पहुंचे। जहां उन्होंने मटवाल में बने गोठान का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने वर्मी टांकों एवं नापेड टैंक में बने वर्मी कम्पोस्ट को जल्द से जल्द निकाल कर उनके विक्रय हेतु सहकारिता विभाग को निर्देश दिए साथ ही गोठान को मल्टी एक्टिविटी गोठान के रूप में विकसित करने हेतु गोठान में स्वसहायता समूहों की गतिविधियों को तेज करने के लिए समूहों की संख्या बढाकर नवीन उत्पाद निर्माण से उन्हें जोडने हेतु बिहान के अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद वे पुंगारपाल में ग्रामीणों से मिलकर कुधुर पहुंचे। यहां ग्रामीणों से चर्चा करते हुए ग्राम की समस्याओं के बारे में उन्होंने जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने कुधुर से मटवाल तक पीएमजीएसवाई अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क का अवलोकन करते हुए सड़क निर्माण की गति को तेज करने तथा गुणवत्ता के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। जहां उन्होंने आस पास निर्माणाधीन मुरुम सड़कों का कार्य भी बरसात के पूर्ण खत्म करने को कहा ताकि ग्रामीणों को वर्षाकाल में आने जाने में कोई परेशानी ना हो।
इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता आरईएस अरुण शर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57