Advertisement

कोण्डागांव : मनरेगा अंतर्गत लोकपाल हेतु आवेदन 22 अप्रैल तक आमंत्रित

कोण्डागांव : मनरेगा अंतर्गत लोकपाल हेतु आवेदन 22 अप्रैल तक आमंत्रित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित महात्मा गांधी नरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत कोण्डागांव जिले में स्वतंत्र रुप से लोकपालों की नियुक्ति की जाएगी। राज्य महात्मा गांधी नरेगा कार्यालय द्वारा कोण्डागांव जिले सहित प्रदेश के कुल 11 जिलों में लोकपाल के एक-एक पद पर राज्य स्तरीय भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए 22 अप्रैल 2022 को शाम 5ः00 बजे तक अपना आवेदन प्रेषित कर सकते हैं। आवेदक की आयु नियुक्ति के समय 66 वर्ष से कम होनी चाहिए। लोकपाल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन संबंधी प्रारूप, अर्हता एवं शर्तों की जानकारी वेबसाइट www.cgstate.gov.in और www.mgnrega.cg.nic.in पर अपलोड की गई है। आवेदक अपना आवेदन आयुक्त, महात्मा गांधी नरेगा, विकास आयुक्त कार्यालय, तृतीय तल, कक्ष क्रमांक-19, विकास भवन, नॉर्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़ को प्रेषित कर सकते हैं। केवल स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक द्वारा भेजा गया आवेदन ही स्वीकार किया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47