संभाग स्तरीय जनजातीय नृत्य प्रतियोगिता का हुआ समापन, करमा में मैनपाट,शैला में सूरजपुर, सरहुल में जशपुर, कुडुख में जशपुर सोंदों में बलरामपुर और पहाड़ी कोरवा डमकच नृत्य में लुण्ड्रा ने मारी बाजी

संभाग स्तरीय जनजातीय नृत्य प्रतियोगिता का हुआ समापन, करमा में मैनपाट,शैला में सूरजपुर, सरहुल में जशपुर, कुडुख में जशपुर सोंदों में बलरामपुर और पहाड़ी कोरवा डमकच नृत्य में लुण्ड्रा ने मारी बाजी

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

जनजातीय संस्कृति के संरक्षण संवर्धन एवं व्यापक प्रचार प्रसार के उद्देश्य से जनजातियों में प्रचलित नृत्य शैली के प्रदर्शन हेतु संभाग स्तरीय जनजातीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन अम्बिकापुर के राजमोहिनी भवन में आदिम जाति कल्याण विभाग सरगुजा द्वारा आयोजित किया गया इस प्रतियोगिता में शामिल होने संभाग भर के नर्तक दलों के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई विजेता टीम को राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा इस प्रतियोगिता कुल 12 दलों ने भाग लिया जिसमे मैनपाट विकासखंड के सुपर स्टार करमा पार्टी डांगबुड़ा ने बाजी मारी। शैला नृत्य में सूरजपुर जिले के शिव शक्ति शैला दल, सोंदों में बलरामपुर ,पहाड़ी कोरवा डमकच में लुण्ड्रा के जमाली के दल, सरहुल में जशपुर जिले के आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य दल एवं कुडुख में भी जशपुर जिले ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में शामिल हुए सरगुजा कलेक्टर संजीव झा ने बताया की जनजातीय संस्कृति को प्रोत्साहित करने और उनके परंपराओं को बचाए रखने सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इसका विकास करने संभाग स्तरीय जनजातीय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई है जिसमे सरगुजा संभाग के पांचों जिलों से नर्तक दलों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया , 12 नर्तक दलों में जीतने वाली टीम को राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा और वह टीम अपने संभाग का नेतृत्व भी करेगा आज जितने वाली सभी टीम को सम्मानित भी किया जाएगा,,, सरगुजा कलेक्टर संजीव झा ने संभाग भर से आए सभी नर्तक दलों का उत्साह वर्धन कर इस नृत्य को संरक्षण कर ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत नृत्य को और बढावा देने की बात कही है