Advertisement

गरियाबंद : कमार-भुंजिया विशेष शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण को प्राथमिकता दे अधिकारी – कलेक्टर

गरियाबंद : कमार-भुंजिया विशेष शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण को प्राथमिकता दे अधिकारी – कलेक्टर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर नम्रता गांधी ने आज अधिकारियों की समय-सीमा बैठक में जिले के विशेष पिछड़ी जनजातियां कमार-भुंजिया के लिए आयोजित विशेष जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण का विभागवार समीक्षा की। उन्होंने विशेष शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण नहीं होने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। कलेक्टर ने कहा कि विशेष शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण में संबंधित क्षेत्र के एस.डी.एम से एप्रुवल होना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को जिले में माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित भ्रमण के पूर्व विभागों के लिए निर्धारित बिंदुओं के आधार पर सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये। जिले के सभी विकासखंड अंतर्गत पंचायतवार राजीव युवा मितान क्लब के गठन पर जोर देते हुए सभी जनपद सी.ई.ओ को प्राथमिकता के साथ उक्त क्लब गठन करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने जिले में धान खरीदी में बेहतर कार्य करने वाले समितियों जिन्होंने धान खरीदी में जीरो शॉर्टेज प्रदर्शित किया है ऐसे समितियों को सम्मानित करने सी.सी.बी.के नोडल अधिकारी और संबंधित एस.डी.एम को निर्देशित किया। कलेक्टर ने श्रम विभाग के भगिनी प्रसूति योजना के तहत अधिक से अधिक श्रमिक महिलाओं को लाभान्वित करने सी.एम.एच.ओ एवं जनपद सीईओ को गर्भवती श्रमिक महिलाओं की सूची श्रम विभाग को उपलब्ध कराने कहा,साथ ही श्रम विभाग द्वारा सूची अनुसार उक्त श्रमिक महिलाओं की ई-श्रमिक कार्ड बनाकर प्रसूती के दौरान ऐसी महिलाओं को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले के 128 हाट बाजार में संचालित मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक तथा सी.एम शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने सी.एम.एच.ओ को निर्देशित किया। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव ने अवगत कराया कि जिले के सक्रिय 144 गौठान के सुदृढ़ीकरण हेतु गौठान पहंुच कार्यक्रम संचालित किया जायेगा। इस हेतु विकासखंड एवं जिला स्तर के अधिकारियों को गौठान वार नोडल अधिकारी नियुक्त किया जायेगा। नोडल अधिकारी द्वारा निर्धारित गौठान का माह में एक बार भ्रमण कर उन्हें उपलब्ध कराये गए प्रपत्र में जानकारी भरना होगा। इस हेतु नोडल अधिकारी को गौठान पहुंचकर गौठान समिति, कार्यरत स्व-सहायता समूह से व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं तथा आवश्यकताओं के संबंध में रू-ब-रू चर्चा करनी होगी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जे.आर चौरसिया, एस.डी.एम गरियाबंद श्री विश्वदीप,संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर तथा समस्त विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित थे। विकासखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57