छत्तीसगढ़धमतरीराजनीतिराज्य

धमतरी : चयन परीक्षा 30 अप्रैल को

धमतरी : चयन परीक्षा 30 अप्रैल को

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए आगामी 30 अप्रैल को चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक यह परीक्षा जिले के छः परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। इनमें धमतरी स्थित मॉडल इंग्लिश स्कूल सोरिद, मेनोनाइट इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल, सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवसिंह वर्मा शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और मेनोनाइट हिन्दी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शामिल है।
परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी/पालक विभागीय वेबसाइट में जाकर दिए गए स्थान पर विद्यार्थी का आवेदन क्रमांक और उनके पिता का मोबाइल नंबर की प्रविष्टि कर प्रवेश पर डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन परीक्षार्थियों द्वारा करना अनिवार्य होगा।

Keshri shahu

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!