Advertisement

पीडीएस दुकानों से मिल रहा चावल प्लास्टिक नहीं बल्कि है पौष्टिक फोर्टिफाइड चावल- खाद्य अधिकारी

रायगढ़ : पीडीएस दुकानों से मिल रहा चावल प्लास्टिक नहीं बल्कि है पौष्टिक फोर्टिफाइड चावल- खाद्य अधिकारी

फोर्टिफाइड चावल को सामान्य चावल के साथ ही है पकाना
रायगढ़ सहित प्रदेश के 8 जिलों के 10.50 लाख राशन कार्डधारियों को दिया जा रहा फोर्टिफाइड चावल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पिछले कुछ दिनों से सार्वजनिक वितरण दुकानों से प्लास्टिक के चावल दिए जाने की खबरें प्रसारित हुयी थी। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी श्री जी.पी.राठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिसे लोग प्लास्टिक का चावल समझ रहे हैं असल में वो सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दिया जा रहा पौष्टिक फोर्टिफाइड चावल है। जो कि आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी 12 की खुबियों से युक्त है। योजना के शुरूआत में जनसामान्य में जानकारियों के अभाव की वजह से फोर्टिफाइड चावल को प्लास्टिक चावल समझा जा रहा था, जो कि सही नहीं है। कई जगह से ऐसी जानकारी प्राप्त हो रही है कि फोर्टिफाइड राईस कर्नल्स को अलग करके पकाया जा रहा है, जो कि उचित प्रक्रिया नहीं है। राशन दुकान से प्राप्त फोर्टिफाइड चावल में 100:1 के अनुपात में सामान्य चावल में फोर्टिफाइड राईस कर्नल्स (एफआरके) मिला हुआ है। राशन दुकान से प्राप्त फोर्टिफाइड चावल यथास्थिति में सामान्य चावल की तरह पकाया जाना है। किसी प्रकार के दाने अलग नहीं किया जाना है। फोर्टिफाइड चावल प्लास्टिक चावल नहीं है बल्कि इसमें आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी 12 युक्त फोर्टिफाइड राईस कर्नल्स (एफआरके)के दाने मिलाए गये है ताकि शरीर को भरपूर मात्रा में ऊर्जा मिले एवं हितग्राही बीमारियों से दूर रह सके।
राज्य में पोषक तत्वों की कमी से होने वाले एनिमिया एवं कुपोषण जैसी बीमारियों की स्थिति को दूर करने के उद्देश्य से आयरन फोलिक एसिड, विटामिन बी 12 युक्त फोर्टिफाइड चावल का वितरण राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किया जा रहा है। फोर्टिफाइड चावल, सामान्य चावल के मुकाबले अधिक पौष्टिक है साथ ही इसके वितरण से कुपोषण जैसी समस्याओं में रोकथाम होगी। फोर्टिफाइड चावल वितरण की शुरूआत करने हेतु पॉयलेट जिले के रूप में छ.ग.राज्य के कोंडागांव जिले को चिन्हांकित किया गया था एवं आगामी माहों में 10 आकांक्षी जिले (बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर, सुकमा, राजनांदगांव, महासमुन्द, कोरबा) एवं 02 उच्च भार वाले जिले (रायगढ़ और कबीरधाम)में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पूर्णत: फोर्टिफाइड चावल का वितरण प्रारंभ किया गया है। इस प्रकार वर्तमान में 08 जिलों के अंतर्गत 10.50 लाख राशनकार्डधारियों को फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जा रहा है। माह अप्रैल 2022 से पीडीएस के अंतर्गत सभी आकांक्षी तथा उच्च भार वाले जिलों में फोर्टिफाइड चावल का वितरण प्रारंभ किये जाने की कार्ययोजना है। केंद्र की योजनाओं एनएफएसए अंत्योदय एवं एनएफएसए प्राथमिकता एवं राज्य की योजनाओं सीजीएफएसए अंत्योदय एवं सीजीएफएसए प्राथमिकता, महतारी जतन, चावल नि:शक्तजन, चावल अन्नपूर्णा, चावल निराश्रित एकल में फोर्टिफाईड चावल का आबंटन एवं वितरण किया जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57