Advertisement

कोण्डागांव : मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा 20 गंभीर रोगियों का किया गया उपचार

कोण्डागांव : मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा 20 गंभीर रोगियों का किया गया उपचार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शनिवार को जिला अस्पताल में जगदलपुर मेडिकल कॉलेज की मनोरोग विशेषज्ञ डॉ0 वल्सला द्वारा मनोरोगियों की जांच की गई। इस अवसर पर डॉक्टर द्वारा 20 गंभीर रोगियों से परामर्श कर उनके परिजनों को दवाईयों के साथ उपचार हेतु सुझाव भी प्रदान किये गये। गंभीर रोगियों के अतिरिक्त अन्य आये मरीजों का भी विशेषज्ञ द्वारा उपचार किया गया।
इसके पश्चात् उन्होंने जिला प्रशासन के संवेदना प्रोग्राम के अंतर्गत संचालित किये जा रहे हॉफ वे होम का भी दौरा किया। जहां उन्होंने हॉफ वे होम में रखे गये मरीजों से मिलकर उनकी स्वास्थ्य जांच करते हुए उनके लिए उचित उपचारों की सलाह दी गई। जहां उनके द्वारा 06 अति गंभीर मरीजों की विशेष रूप से जांच की गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं हॉफ वे होम के संचालक यतिन्द्र सलाम के प्रयासों से संचालित संवेदना कार्यक्रम की विशेषज्ञ द्वारा सराहना की गई।
उल्लेखनीय है कि जिले में चलाये जा रहे संवेदना कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रतिमाह जगदलपुर के विख्यात मनोरोग विशेषज्ञ डॉ0 वल्सला के माध्यम से मनोरोग उपचार शिविरों के आयोजन का प्रबंध किया गया है। इसके तहत् प्रतिमाह प्रथम अथवा द्वितीय शनिवार को शिविर आयोजित किया जायेगा। जहां डॉ0 वल्सला द्वारा मानसिक रोगियों का उपचार किया जायेगा। इसके अतिरिक्त हॉफ वे होम तथा अन्य मंदबुद्धि एवं सेरेब्रलपॉलसी से ग्रसित मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उनका प्रोफाईल डेटा तैयार किया जायेगा। जिसके माध्यम से उन्हें समाज कल्याण विभाग से प्रमाण पत्र प्रदान कर शासन की योजनाओं से लाभ प्रदान किया जायेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47